फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   murder of boy

गला दबाकर युवक की हत्या

Wed, 27 Nov 2013 03:05 PM IST
रोहतक/ब्यूरो।
रोहतक/ब्यूरो। Updated Wed, 27 Nov 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
murder of boy
हरियाणा के रोहतक में सदर थाना के अंतर्गत गांव मायना में देर रात एक मजदूर की हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि मजदूर पिछले कई सालों से एक ठेकेदार के पास काम करता था और इसी सिलसिले में मायना आया हुआ था।

पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी उत्तरप्रदेश से पीजीआई पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला दबाकर युवक की हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार गांव मायना स्थित स्कूल के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा।

सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त उत्तरप्रदेश के गांव इटोली थाना पुगिंया निवासी प्रमोद पुत्र रामशरण के रूप में हुई।

पुलिस ने इस बारे में ग्रामीणों से पता किया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों को भी सूचना दी।

मंगलवार को मृतक के परिजन पीजीआई पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला दबाकर प्रमोद की हत्या की गई है।

पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
जांच में सामने आया कि प्रमोद कमला कालोनी निवासी राजपाल ठेकेदार के पास मजदूरी करता था और वह पिछले कई दिनों से गांव मायना में काम पर लगा हुआ था।

मामले की जांच कर रहे एएसआई अनूप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि देर रात प्रमोद के साथ कुछ युवक थे।

जिनके बारे में पता किया जा रहा है। करीब डेढ़ माह पहले वह घर से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed