फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal sanitation workers are on strike, people are throwing garbage on the streets.

Rohtak News: नपा के सफाईकर्मी हड़ताल पर, लोग सड़कों पर फेंक रहे कूड़ा

Mon, 04 May 2026 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers are on strike, people are throwing garbage on the streets.
फोटो 04 महम के क्रांति चौक पर सड़क पर फेंका गया कूड़ा । संवाद
महम। नगर पालिका सफाईकर्मियों की काम छोड़ हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। शहर में सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। लोग घरों व दुकानों का कूड़ा सड़क पर फेंक रहे हैं। इसके कारण हालात और भी खराब हो गए हैं। सोमवार को सफाई कर्मचारियों के प्रधान संजय कांगड़ा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों में नपा कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधान बबीता, सन्नी, वीरभान, सरोज, भतेरी और उषा सहित कई यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सचिव राकेश चावरिया, जिला प्रधान शंभू टाक और जिला सचिव राजपाल टाक ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ, महम ब्लॉक का भी समर्थन मिला। ब्लॉक प्रधान राजेंद्र सिंह डाबला ने सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए उनका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्मचारी प्रधान राय सिंह नेहरा, धर्मराज घणघस, वरिष्ठ उप प्रधान जगदीश फौजी, उप प्रधान प्रदीप बेरवाल सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

इस बारे में नपा उप प्रधान बसंत लाल गिरधर का कहना है कि हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत चल रही है। हड़ताल समाप्त कराने की भरपूर कोशिश की जा रही है। उन्होंने देशवासियों से घरों व दुकानों का कूड़ा सड़क पर न फेंकने की अपील की।

फोटो 04 महम के क्रांति चौक पर सड़क पर फेंका गया कूड़ा । संवाद

फोटो 04 महम के क्रांति चौक पर सड़क पर फेंका गया कूड़ा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed