फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal elections: BJP focuses on DNT for mayor, seven claim ticket

Rohtak News: नगर निगम चुनाव ...बढ़ती जा रही चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या

Sat, 28 Dec 2024 08:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: BJP focuses on DNT for mayor, seven claim ticket
रोहतक। नगर निगम का मेयर बनने के लिए भाजपा में कड़ाके की ठंड के बीच नेताओं ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है। पूर्व ओएसडी अमरजीत सोलंकी ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

वहीं, पार्टी के सात नेताओं ने जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका के सामने मेयर का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इसमें भी विमुक्त जनजाति (डीएनटी) पर दाव खेल सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस में एससी समुदाय से पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई का दावा ज्यादा मजबूत लग रहा है, जो जल्द पार्टी के पूर्व पार्षदों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

नौ जनवरी 2024 को नगर निगम हाउस का कार्यकाल पूरा हो गया था। नियमों के तहत सरकार को छह माह में नगर निगम चुनाव करवाने थे। पहले लोकसभा व फिर विधानसभा चुनाव के कारण राज्य चुनाव आयोग निकाय चुनाव नहीं करवा सका, क्योंकि वार्ड वाइज मतदाता सूची तैयार नहीं हो सकी थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जवाब मांगा तो राज्य चुनाव आयोग ने कहा हुआ है कि 6 जनवरी तक पहले चरण का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। पहले चरण में अंबाला, सोनीपत मेयर के उप चुनाव सहित गुरुग्राम व फरीदाबाद निगम के चुनाव संभव है। जबकि दूसरे चरण में रोहतक, हिसार व अन्य निगमों के चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए जोर-शोर से प्रशासन चुनाव की तैयारियां कर रहा है। 23 दिसंबर को 22 वार्डों में से 11 महिला, एससी व बीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो चुके हैं। जबकि मेयर का पद सरकार ने एससी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया है। मतदाता सूची अपडेट करने का कार्य चल रहा है। 31 दिसंबर तक दावे व आपत्ति मांगी हुई हैं। 15 जनवरी को फाइनल वार्ड वाइज मतदाता सूची फाइनल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

पार्टी की तरफ से मेयर पद के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। अब तक उनके सामने पूर्व विधायक सरिता नारायण, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरजीत सोलंकी, पूर्व विधायक सुरेश किराड़, राजेश सुनारिया, अशोक रंगा, एडवोकेट अंकुश बिड्डू सांसी, बोहर निवासी सुखबीर चंदोलिया ने मेयर का चुनाव लड़ने का दावा किया है। जैसे ही पार्टी प्रक्रिया शुरू करेगी, लिखित आवेदन लेना शुरू कर दिया जाएगा।
रणबीर सिंह ढाका, जिला अध्यक्ष भाजपा
....
सूरजमल किलोई जल्द मिलेंगे पार्षदों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से
उधर, कांग्रेस में भी मेयर का टिकट लेने के लिए अंदरखाने लामबंदी शुरू हो गई है। पार्टी नेता सूरजमल किलोई अपने साथी पार्षदों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। सूरजमल किलोई 2014 से पहले कांग्रेस में रहे। न केवल सूरजमल, बल्कि उनकी पत्नी पूनम भी पार्षद बनी। 10 साल वे भाजपा में भी रह चुके हैं। उनके भाजपा के अंदर भी संबंध हैं। ऐसे में पार्टी सूरजमल पर दाव लगा सकती है। वह विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

मैं 1990 के दशक से भाजपा में हूं। 1991 में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ नगर पालिका का चुनाव लड़ा और विजयी रहा। फिर 2018 में भाजपा से ही पार्षद बना। इसके लिए जब भी पार्टी आवेदन मांगेगी, तत्काल आवेदन करूंगा।

सुरेश किराड़, निवर्तमान पार्षद, नगर निगम

वार्ड 7,9, 19 बने हॉट वार्ड
नगर निगम के 22 वार्ड में भी चुनाव लड़ने के लिए माहौल गरमाने लगा है। वार्ड नंबर 7 में पंजाबी समुदाय के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। क्योंकि किला रोड बाजार, कलालान मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, दिल्ली गेट, गोहाना अड्डा से लेकर गुरुनानकपुरा, कृष्णा कॉलोनी तक का एरिया आता है। दूसरा, वार्ड नंबर नौ में जाट समुदाय के प्रत्याशी ज्यादा सामने आ रहे हैं। वार्ड सुखपुरा चौक के नजदीक छोटूराम नगर से लेकर सेक्टर 3 तक फैला हुआ है। ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह छिल्लर ने भी इसी वार्ड से चुनाव लड़ने का दावा किया है। वार्ड 19 में कई दावेदार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed