फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation wakes up late... monsoon rains have begun, yet only 20% of sewer and stormwater lines are cleaned.

Rohtak News: देरी से जागा नगर निगम...मानसूनी बारिश शुरू, 20% ही सीवर व बरसाती लाइन साफ

Fri, 03 Jul 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 03 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation wakes up late... monsoon rains have begun, yet only 20% of sewer and stormwater lines are cleaned.
30-सोनीपत रोड पर नगर निगम कार्यालय के बाहर खड़ी सुपर सकर मशीन । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मानसून की बारिश शुरू हो गई है लेकिन सीवर, गहरे नाले व बरसाती पानी की भूमिगत लाइनें अभी साफ नहीं हुई है। इसका कारण है कि निगम ने सुपर सकर मशीन से सप्ताह भर पहले ही सफाई शुरू कराई है। इसके चलते इनकी सफाई का अब तक लगभग 20 प्रतिशत ही काम हुआ है। ऐसे में जोरदार बारिश हुई तो पानी निकासी कैसे होगी।
नगर निगम की ओर से एक करोड़ का टेंडर एक साल के लिए छोड़ा गया है। करीब डेढ़ साल से गहरी लाइनों की सफाई नहीं हुई है। नगर निगम की ओर से सुपर सकर मशीन से गहरे नाले, सीवर व बरसाती पानी निकासी की भूमिगत लाइनों की सफाई शुरू कराने का दावा किया जा रहा है लेकिन वास्तव में अभी तक महज 20 प्रतिशत ही सफाई हुई है।
विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि बरसाती पानी निकासी की गहरी लाइनों की सफाई सेक्टरों में की जा रही है। सुपर सकर मशीन से इन गहरी लाइनों की सफाई का जल्द काम पूरा होने का दावा निगम कर रहा है। शहर के सोनीपत रोड पर सेक्टर 1, 2, 3 व दिल्ली रोड स्थित सेक्टर-14 क्षेत्र में बरसाती पानी निकासी की गहरी लाइन दबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत रोड स्थित श्रीराम रंगशाला में दो महीने से सुपर सकर मशीन खड़ी थी जिसका टेंडर जून में होने पर सप्ताह भर पहले काम शुरू हुआ है। सुपर सकर मशीन शक्तिशाली वैक्यूम से गहरे नालों, सीवर लाइन और औद्योगिक मलबे की अच्छी तरह सफाई के लिए उपयोग होगी। यह गाद, ईंट आदि अपशिष्ट को भी बाहर निकालेगी। सुपर सकर मशीन के साथ दो डंप टैंक व एक वाटर टैंक भी काम करेगा।

----------

सुपर सकर मशीन से गहरे नालों व बरसाती पानी निकासी की गहराई वाली लाइनों की अच्छी तरह सफाई होगी। इसके लिए मशीन काम कर रही है। स्वच्छता व शहर के सुंदरीकरण पर नगर निगम का फोकस है।
- मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed