{"_id":"65a5a0d36f55708b2c01fb86","slug":"municipal-corporation-employees-unions-protest-rally-on-4th-rohtak-news-c-17-roh1020-338964-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नगर निगम कर्मचारी यूनियन की आक्रोश रैली 4 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नगर निगम कर्मचारी यूनियन की आक्रोश रैली 4 को
Tue, 16 Jan 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम कर्मचारी यूनियन अपनी मांगो को लेकर 4 फरवरी को आक्रोश रैली का आयोजन करने जा रही है। वहीं यूनियन की तरफ से रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को नगर निगम कर्मचारी यूनियन की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान संजय बिड़लान ने की।
उन्होंने कहा कि रैली में हरियाणा प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। सरकार लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा कर रही है। इस रैली का नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा भी समर्थन किया गया। सभी नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के कर्मचारियों को आक्रोश रैली में पहुंचने का ऐलान किया है। बैठक में अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। यूनियन की कई टीमें सफाई कर्मचारियों की हाजिरी पर जाकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जानकारी देंगे।