फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MPHW workers will hold a fast at the Mission Director's office on the 29th.

Rohtak News: एमपीएचडब्ल्यू वर्ग 29 को मिशन निदेशक कार्यालय पर करेंगे उपवास

Tue, 20 Jan 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
MPHW workers will hold a fast at the Mission Director's office on the 29th.
रोहतक। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की राज्यस्तरीय बैठक रोहतक के सर्व कर्मचारी भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान शर्मिला देवी ने की। बैठक में पूरे प्रदेश से पदाधिकारी पहुंचे व सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष जताया। इसमें प्रदेश के 19 जिलों से प्रतिनिधि पहुंचे एवं अपने विचार रखे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को कैडर के मूल वेतनमान का लाभ देने, ड्रेस, ट्रेवल एलाउंस का लाभ देने, एनएचएम के प्रस्तावित रेशनलाइजेशन पर रोक लगाने, ऑनलाइन कार्यों के दबाव को बंद कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए मानव एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवाने, एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के पदनाम संशोधित करने, सात महीने से कटे हुए ड्रेस अलाउंस को पुन: वेतन में जुड़वाने, हर माह के दूसरे रविवार को टीकाकरण कैंप पर रोक लगाने, कन्फर्मेशन सूचियां जारी करने जैसे अनेक मुद्दों पर सरकार ने ढुलमुल रवैया अपनाया हुआ है। इससे प्रदेश के एमपीएचडब्ल्यू वर्ग में रोष है।
विज्ञापन

29 जनवरी को मिशन निदेशक कार्यालय सेक्टर-2 पंचकूला पर राज्य पदाधिकारी उपवास करेंगे एवं मिशन निदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के हल की अपील करेंगे। वहीं से आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। 12 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महासचिव सहदेव आर्य ने कहा कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर रोष प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान बैठक में राज्य उप प्रधान सुदेश देवी, वरिष्ठ साथी जितेंद्र मोर, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान सुनील जांगड़ा करनाल, राज्य वित्त सचिव धर्मवीर पलवल, शशि बाला एवं श्यामवीर फरीदाबाद व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed