फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MP visited Paksma and Atayal villages

Rohtak News: पाकस्मा और अटायल गांव का सांसद ने दौरा किया

Tue, 05 Mar 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 05 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
MP visited Paksma and Atayal villages
रोहतक। कांग्रेस राज में किसानों को पांच-पांच रुपये के मुआवजे के चेक मिले थे, लेकिन भाजपा पूरा मुआवजा देगी। सोमवार को पाकस्मा व अटायल गांव में किसानों के बीच पहुंचे भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर चुके हैं। अधिकारियों को इस बारे में उचित दिशा-निर्देशभी दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, किसानों ने सांसद को बताया कि कहीं-कहीं तो सौ फीसदी तक फसल में नुकसान हुआ है। सांसद ने मौके पर ही रोहतक और झज्जर डीसी से फोन पर बात की। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी लगातार खेतों में जाकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, विधानसभा संयोजक अभिनंदन भारद्वाज, राजेंद्र, पाकस्मा सरपंच, रणधीर सिंह, महेंद्र व अन्य किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed