फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MP showed green signal, Delhi-Hisar Intercity Express filled the speed

सांसद ने दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस ने भरी रफ्तार

Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
MP showed green signal, Delhi-Hisar Intercity Express filled the speed
रोहतक रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद डॉ अरविंद शर्मा। संवाद
जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सरकार की ओर से दिल्ली-हिसार इंटर सिटी ट्रेन की सौगात मिली है। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया है। यह ट्रेन स्टेशन पर प्रतिदिन 7:45 बजे आएगी। इस दौरान सांसद ने कहा कि आने वाले समय में रोहतक से रेल सुविधाएं और बढ़ेंगी। अब जाखल-रोहतक-दिल्ली के बीच चलने वाली रेलगाड़ी में आम यात्री भी सफर कर सकेंगे। इससे पहले सिर्फ कर्मचारी ही यात्रा करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ था। साथ ही कई ट्रेनों के रूट और समय सारिणी में बदलाव भी किया गया था। इसके तहत सिरसा एक्सप्रेस का रूट बदला। जब सिरसा एक्सप्रेस को वापस रूट पर लाने की बात हुई तो विरोध हो गया। इससे रोहतक के लोगों का काफी नुकसान हो रहा था। दिल्ली आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए अब इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात मिली है। कुछ दिन पहले इंटरसिटी को रोहतक से पैसेंजर बनाकर चलाना तय हुआ। उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात करके एक्सप्रेस की श्रेणी में शामिल करवाया है। इंटरसिटी के रूट में कोसली भी शामिल कराया है। रोहतक-नई दिल्ली-भिवानी रूट में कलानौर को भी जोड़ा है। वहीं, जाखल-रोहतक-दिल्ली के बीच चलने वाली रेलगाड़ी में केवल रेलवेकर्मी जाते थे, लेकिन अब यह आम यात्रियों के लिए भी खोल दी गई है। उन्होंने कहा कि पठानकोट एक्सप्रेस को कटरा तक लेकर जाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, मेयर मनमोहन गोयल, पार्टी नेता सतीश नांदल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व मेयर रेनू डाबला, धर्मवीर शर्मा, राजकुमार सुनारिया, पदम ढुल, पार्षद सुरेश किराड़, रेलवे के एडीआरएम वीके सिंह, सीनियर डीईएन दांगी, डीसीएम अजय हांडा, सीएमआई पंकज राजपाल, टीआई बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed