{"_id":"57bb388f4f1c1b8e63d4feba","slug":"mp-paid-rs-27-lakh-for-development-the-corporation-choked","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने विकास के लिए दिए 27 लाख रुपये, नगर निगम ने दबा लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने विकास के लिए दिए 27 लाख रुपये, नगर निगम ने दबा लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
दोनों प्रापर्टी आईडी और नक्शे अलग-अलग नाम से जारी किये गये
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के अधिकारी भले ही विकास कार्यों के लिए बजट नहीं होने का रोना रोते हो। लेकिन निगम अधिकारियों की एक बड़ी पोल खुली है जो सांसद दीपेंद्र हुड्डा की निधि से मिले 27 लाख रुपए डेढ़ साल से दबाए बैठे है। यह रुपए एकता नगर में कुमाऊं सभा के कम्यूनिटी सेंटर के लिए दिए गए थे। लेकिन नगर निगम ने डेढ़ साल पहले रुपया आने के बावजूद कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए टेंडर तक नहीं छोड़ा गया है। यह हालात उस समय जब कुमाऊं सभा के लोग हर किसी जिम्मेदार के पास पहुंचे और उनको समस्या से अवगत कराया। लेकिन उसके बावजूद कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है।
कुमाऊं सभा रोहतक ने दो साल पहले एकता नगर में कम्यूनिटी सेंटर बनवाने की तैयारी की और उसके लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपनी निधि से 27 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी। कम्यूनिटी सेंटर का पूरा एस्टीमेट तैयार कर लिया गया और उसको निगम अधिकारियों की ओर से मंजूरी भी मिल गई। जिसमें दीपेंद्र हुड्डा ने लगभग डेढ़ साल पहले 27 लाख रुपए अपनी निधि से नगर निगम के खाते में डलवा भी दिए। उस समय कुमाऊं सभा के अध्यक्ष राजकुमार पालीवाल व अन्य पदाधिकारियों ने निगम के अधिकारियों से कहा कि उनके पास रुपए आ गए और वह टेंडर छोड़कर काम शुरू करा दे।
उस समय निगम के एक जेई ने उनसे कहा कि वह अपने खर्चे पर काम शुरू करा दे, जिसके बाद निगम की ओर से भुगतान हो जाएगा। जिसके बाद काम शुरू करा दिया गया और वहां नींव रखने के साथ ही पिलर खड़े करवा दिए गए। इसके बावजूद भी नगर निगम की ओर से टेंडर नहीं छोड़ा गया और वहां काम रुक गया। कुमाऊ सभा के पदाधिकारियों के दबाव के बाद 11 लाख रुपए का कम्यूनिटी सेंटर के लेंटर का टेंडर जारी कर दिया गया। जबकि वह गलत टेंडर छोड़ा गया और उसे किसी तरह से रुकवाया गया। उसके बाद से लगातार कुमाऊं सभा के पदाधिकारी अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे है, लेकिन कम्यूनिटी सेंटर पर काम शुरू नहीं कराया जा रहा है और नगर निगम अधिकारी 27 लाख रुपए अभी तक दबाकर बैठे हुए है।
विज्ञापन
इस तरह खर्च होने थे रुपए
कुमाऊं सभा के अध्यक्ष राजकुमार पालीवाल, महासचिव दीपक चंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष दरबान सिंह सौत्याल, माल सचिव रघुवर दत्त कांडपाल, ऑडिटर चंदन सिंह शीला सोमवार को डीसी व अन्य अधिकारियों से मिले। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से मिले चार लाख रुपए दूसरी मंजिल के लेंटर पर खर्च होने थे। उस कम्यूनिटी सेंटर की 100 गज के हिस्से में निर्माण व छत पर 12 लाख रुपए खर्च होने थे, जबकि 11 लाख रुपए से फिनिशिंग होनी थी। लेकिन वहां कुछ भी काम नहीं कराया जा रहा है, जिससे कम्यूनिटी सेंटर का काम रुका हुआ है।
नगर निगम से गायब हो गई फाइल
नगर निगम अधिकारियों ने कम्यूनिटी सेंटर के लिए आया 27 लाख रुपया तो दबा ही लिया। इसके अलावा कम्यूनिटी सेंटर की फाइल भी गायब कर दी गई। जब कुमाऊं सभा के पदाधिकारियों ने काम शुरू नहीं होने के बारे में निगम अधिकारियों से कहा तो उन्होंने फाइल गायब होने की बात कही। यह सुनकर वह परेशान हो गए और उसके बाद किसी तरह से अलग-अलग जगह से फाइल के कागज इक्ट्ठे किए।
सांसद, डीसी, ज्वाइंट कमिश्नर से मिले, अब खुद मांगी अनुमति
कुमाऊं सभा के पदाधिकारी काम शुरू नहीं होने पर कई महीने पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिले तो उन्होंने डीसी को फोन करके काम कराने के लिए कहा। जिसपर डीसी ने नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिया, लेकिन उसके बाद भी काम शुरू नहीं कराया गया। आरोप है कि नगर निगम का एक्सईएन व एक जेई उनको रोजाना चक्कर कटा रहे है। इस कारण ही उन्होंने खुद काम कराने की अनुमति भी मांगी है।
पानी भरने से हालात खराब
जिस जगह पर कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाना है, वहां चारदीवारी तैयार हो चुकी है। लेकिन वहां काम शुरू नहीं होने के कारण पानी भी भर गया है, जिससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। उस पानी में मच्छर पैदा हो रहे है और उससे बीमारियां भी फैल रही है।
सांसद निधि से 27 लाख रुपए कम्यूनिटी सेंटर के लिए आए थे, जिसकी पूरी जानकारी है। उसका काम शुरू कराने के लिए निगम अधिकारियों से कहा गया था, लेकिन काम क्यों शुरू नहीं कराया गया है। इसके बारे में जानकारी की जाएगी और काम शुरू कराया जाएगा।
रेनू डाबला, मेयर नगर निगम
मेरे पास काफी दिन पहले कुमाऊं सभा के लोग आए थे और मुझे पूरा मामला बताया था। मैने एक्सईएन से काम शुरू कराने के लिए कहा था, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं कराया गया है। इसकी जानकारी नहीं है, क्योंकि उसके बाद उन्होंने इस बारे में बताया भी नहीं। मैने सोचा कि काम शुरू हो गया होगा।
अजय चोपड़ा, ज्वाइंट कमिश्नर