{"_id":"5e7cee568ebc3e75e104c902","slug":"mp-deepender-announced-to-give-two-crore-rupees-to-corona-relief-fund-rohtakcity-news-rtk548477082","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद दीपेंद्र ने दो करोड़ रुपये कोरोना राहत कोष में देने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद दीपेंद्र ने दो करोड़ रुपये कोरोना राहत कोष में देने का किया एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांसद निधि से कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 1 करोड़ व मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ देने की घोषणा की है। दीपेंद्र ने कहा कि यद्यपि राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनकी अभी शपथ नहीं हुई है, जो सब कुछ ठीक रहा तो आगामी 9 अप्रैल को होगी। उन्होंने निश्चय किया है कि बतौर राज्यसभा सदस्य अपनी पहली तनख्वाह के साथ उनको मिलने वाली ग्रांट में से पहली किस्त वे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 1 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में और 1 करोड़ रुपये हरियाणा के मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।
उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की गंभीर स्थिति बनी रहेगी, तब तक वे अपनी हर तनख्वाह राहत कोष में देते रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि वे भी कोरोना जैसे राक्षस से लड़ने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और राहत कोष में योगदान दें। हम सभी को सामूहिक रूप से एकजुट होकर कोरोना जैसी भयावह समस्या का सामना करना है और इस लड़ाई को जीतना है।