फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother's illness became an obstacle in the journey of success, yet the steps did not stop, became the judge

सफलता के सफर में मां की बीमारी बनीं रोड़ा फिर भी नहीं रुके कदम, बने जज

Thu, 20 Oct 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mother's illness became an obstacle in the journey of success, yet the steps did not stop, became the judge
हिमांशु जंगरा। अमर उजाला
सफलता के सफर में मां की बीमारी को हिमांशु ने अपने सपनों की उड़ान में रोड़ा नहीं बनने दिया। प्रारंभिक परीक्षा से दो दिन पहले मां को ब्रेन स्ट्रोक आना हिमांशु के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस कठिन समय में भी उन्होंने अपने सपनों व मां का साथ नहीं छोड़ा। मां का ख्याल रखने के साथ परीक्षा की तैयारी कर हिमांशु ने हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा में दसवीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

रोहतक के रहने वाले हिमांशु सिविल जज जूनियर डिविजन कम ज्युडीशिल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के पद चयनित होकर न्यायिक कार्यभार संभालेंगे। पहले प्रयास में ही उन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अपने परिवार में कानून की पढ़ाई व हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा देने वाले वह पहले सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि दिन में घर के कामों के साथ मां की सेहत का ख्याल रखा व रात को परीक्षा की तैयारी की। हिमांशु के पिता नरेश जांगड़ा एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर के कामों में छोटे भाई साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि यह समय उनके लिए चुनौती भरा रहा। हिमांशु ने 2020 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी। कानून की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि उन्हें न्याय की कुर्सी पर बैठकर देश की सेवा करनी है। हिमांशु ने हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा से पहले 2021 में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा की परीक्षा भी दी थी।
विज्ञापन

इस उपलब्धि में शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा
हिमांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों प्रो. श्रुति, प्रो. सोनू, डॉ. प्रदीप, डॉ. कीर्ति व सौरभ गोयल एवं अपने परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की मेहनत व योगदान से ही इस सफलता को प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed