{"_id":"66649fed81084a1dbc09f7f1","slug":"mother-is-the-first-teacher-of-children-manisha-panwar-rohtak-news-c-17-roh1020-439848-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की प्रथम गुरु मां ही होती है : मनीषा पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की प्रथम गुरु मां ही होती है : मनीषा पंवार
Sat, 08 Jun 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
08सीटीके38...टिटोली गांव स्थित स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ में आयोजित योग शिविर योग करते विद्यार्
रोहतक। बच्चों में संस्कार भरने का काम मां करती है। बच्चों की प्रथम गुरु मां ही होती है। यह बात हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। मां के व्यक्तित्व-कृतित्व का बच्चों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार का असर पड़ता है। इसलिए बहनों को हमेशा सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह बातें टिटोली गांव स्थित स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ में चल रहे कन्या चरित्र निर्माण व योग शिविर के तीसरे दिन जोधपुर शहर की पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहे।
वहीं आर्य समाज के सर्वोच्च नेता स्वामी आर्यवेश, समाजसेवी मनमोहन गोयल, सुशील गुप्ता, दीपक पवार, बहन पूनम आर्या ने संबोधित किया। इस मौके पर आयोजकों व अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बेटियों ने सीखा योग, किया अभ्यास
शिविर के तीसरे दिन बच्चों ने योगाभ्यास किया। शिविर संयोजक प्रवेश आर्या ने बताया कि शनिवार को शिविर में अष्टांग योग के आठ अंगों की जानकारी दी व योग की विभिन्न विधियां करके दिखाई गई। विभिन्न आसनों की जानकारी उनके लाभ के साथ बताई गई। साधारण योग के अतिरिक्त कठिन योगासन भी कराए गए। शिविर में एकता आर्य, पूनम आर्या निंदाना, मंजू आर्या, अंजू आर्या, रिंकू आर्या ने प्रशिक्षण दिया। यह शिविर 12 जून को स्वामी इंद्रवेश की पुण्यतिथि पर संपन्न होगा। इस मौके पर मुकेश आर्या, पूर्व एसएमओ डॉ. रणबीर खासा, सुक्रीति, सुनीता, बबीता, रोशनी, सुमित्रा देवी, सुषमा आर्या, रविंद्र दांगी व प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।