फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mother fail to contast election, dougher will now on fight

मां लड़ना चाहती थी चुनाव, शर्तों ने रोका तो बीएससी बेटी उतरी मैदान में

Fri, 15 Jan 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 15 Jan 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
mother fail to contast election, dougher will now on fight
पंचायत चुनाव में नई शर्तों ने किसी को झटका दिया तो किसी को मौका भी। मां
विज्ञापन
ने 5 साल पहले सरपंची का चुनाव लड़ा और अब जिला परिषद की तैयारी थी। लेकिन सुप्रीम कोेर्ट के फैसले के बाद पंचायत चुनाव में शर्तें लागू कर दी गई। अब 8वीं फेल मां का सपना टूटा तो बेटी मैदान में आ डटी।

मामला मोखरा गांव का है। जिला परिषद् का वार्ड 14 एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां राधा देवी जिप चुनाव नहीं लड़ सकी तो उन्होंने अपनी बेटी रीना को मैदान में उतार दिया। क्योंकि उनका एक बेटा सरकारी नौकरी करता है और दूसरे की उम्र कम थी।

 चुनावी जंग में ताल ठोक रही 23 वर्षीय रीना बीएससी फाइनल की परीक्षा दे रही है। ऐसा नहीं है कि रीना केवल अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए मैदान में उतरी है, बल्कि वह खुद भी राजनीति में हाथ आजमाने का सपना रखती है। रीना रोजाना सुबह ही वोट मांगने के लिए निकल जाती है।

वैश्य कॉलेज में साथ पढ़ने वाली सहेलियों से भी वो वोट मांग रही है। यहां रविवार को चुनाव होना है। बता दें कि अकेले मोखरा गांव में ही जिला परिषद के 8 प्रत्याशी हैं तो पूरे वार्ड में 12 प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed