फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than two lakh students will participate in the joint venture campaign

Rohtak News: सघन पौधरोपण अभियान में दो लाख से अधिक छात्र होंगे सहभागी

Fri, 27 Jun 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 27 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
More than two lakh students will participate in the joint venture campaign
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) आगामी तीन पखवाड़ों तक सघन पौधरोपण अभियान चलाएगा। इसमें विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों के दो लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने वीरवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में दी। इस अभियान से एमडीयू कैंपस के 15 हजार विद्यार्थी, संबद्ध 250 महाविद्यालयों के लगभग 2 लाख से ज्यादा विद्यार्थी और लगभग 5 हजार स्टाफ सदस्य जुड़कर इसे व्यापक रूप प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना, पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना और छात्रों में प्रकृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। यह अभियान जुलाई में प्रारंभ होगा। प्रथम चरण में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पौधरोपण अभियान आयोजित किया जाएगा, जो दिव्यांगों को समर्पित रहेगा।
विज्ञापन

दूसरा चरण में 16 से 30 जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्पित रहेगा। तीसरा चरण 31 जुलाई से 14 अगस्त तक नशा मुक्त घर अभियान को समर्पित रहेगा। इस बैठक में प्रो. विनीता हुड्डा, प्रो. अंजू धीमान, प्रो. राजकुमार, प्रो. सुरेंद्र यादव, डाॅ. ईशा, एक्सईएन जेएस दहिया और पीआरओ पंकज नैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed