फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than one lakh rupees deducted from account, case registered

Rohtak News: खाते से कटे एक लाख से अधिक रुपये, मामला दर्ज

Thu, 31 Oct 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh rupees deducted from account, case registered
झज्जर। जिले के गांव भिंडावास निवासी एक व्यक्ति के खाते से एक लाख से अधिक रुपये अचानक कट गए। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। भिंडावास निवासी विकास ने बताया कि उसके खाते से दो बार रुपये कट चुके हैं। पहले 6 सितंबर 2024 को मेरे खाते से 13 रुपये कटे थे, उस समय सोचा कि कुछ चार्ज कटा होगा। लेकिन 8 सितंबर 2024 को मेरे फोन में एक ओटीपी आया और उसके तुरंत बाद मेरे बैक खाते से 109500 रुपये कट गए। इसके बाद तुरंत बैंक को सूचित किया व 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। किसी अंजान व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी करके खाते से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर साइबर थाना झज्जर में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed