फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mokhara's student, one PGI and four doctors of civil hospital found infected

मोखरा की छात्रा, पीजीआई के एक व सिविल अस्पताल के चार डॉक्टर मिले संक्रमित

Mon, 08 Nov 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mokhara's student, one PGI and four doctors of civil hospital found infected
कोरोना ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मोखरा की छात्रा, पीजीआई व सिविल अस्पताल के डॉक्टर समेत छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। स्वास्थ्य विभाग इसे महामारी की तीसरी लहर की आहट बता रहा है। ऐसे में लापरवाही हमें बीमार बना सकती है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन नहीं हुआ तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में रविवार को छह कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र से एक मोखरा की 21 वर्षीय छात्रा है। इसके अलावा पांच चिकित्सक हैं। इनमें से पीजीआई के एक व सिविल अस्पताल की तीन महिला व एक पुरुष चिकित्सक है। इन्हें एकांतवास में रखा गया है। पीजीआई समेत पांच चिकित्सकों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। चिकित्सकों के संपर्क में आए मरीजों, परिजनों व अन्य रिश्तेदारों को अपनी जांच कराने की जरूरत है। यही नहीं, बुखार होने पर खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग करना भी जरूरी है। इसी से महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में लिए 120 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सिविल अस्पताल के तीन चिकित्सकों की रैपिड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद शाम को ही 120 कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई। इनमें से 60 की आरटीपीसीआर व 60 की रैपिड जांच की गई। ये सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। संक्रमित मिले मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में उन्हें त्योहार पर बाजार में खरीदारी करने व इधर-उधर जाने से संक्रमित होने का अंदेशा है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। बुखार या कोरोना के लक्षण होने पर जांच कराने में देरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिन फिर आने लगे संक्रमित केस
जिले में 11 दिन बाद कोरोना ने फिर दस्तक दी है। कोरोना का आखिरी केस 24 अक्तूबर को मिला था। इसके बाद चार नवंबर तक यह आंकड़ा शून्य रहा। इसके अगले दिन पांच नवंबर को एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को लैब ने छह लोगों में कोरोना की पुष्टि की है। यानी संक्रमण फिर अपने पांव पसारने लगा है। जिले में अब तक 25909 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना नियंत्रण में हैं। सारी व्यवस्था सामान्य है। सिविल अस्पताल में एहतियातन शनिवार को ही सभी कर्मचारियों की सैंपल जांच करा दी गई है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। रविवार को छह संक्रमित केस मिले हैं। इन्हें एकांतवास में रखकर इलाज शुरू कर दिया गया है। लोग अपना ध्यान रखें। विभाग का सहयोग करें। मास्क लगाकर निकलें।
- डॉ. अनुपमा मित्तल, जिला सर्विलांस अधिकारी, कोविड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed