{"_id":"68acd43101b433370b0a3123","slug":"mohit-sandeep-won-gold-medal-in-national-wrestling-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-714921-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में मोहित, संदीप ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में मोहित, संदीप ने जीता स्वर्ण पदक
Tue, 26 Aug 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
कोच रिंकू के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत : कोच
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अंडर-23 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम में मोहित ने स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता झारखंड में आयोजित की गई। 63 किलोग्राम में संदीप ने स्वर्ण पदक व 60 किलोग्राम में कुनाल ने रजत पदक जीता।
वहीं, 72 किलोग्राम में हरीश व 130 किलोग्राम में सोनू ने कांस्य पदक जीता। सभी खिलाड़ी जिले के देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करते हैं।
कोच रवि अहलावत, अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच सोनू कुमार, कोच रिंकू राठी, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर हुड्डा व कोच हरदीप सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। मोहित मलिक ने बताया कि इससे पहले सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके जिले व अखाड़े का नाम रोशन किया है।