फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Modern society is built by the combination of law and business: Justice Aman Chaudhary

कानून और व्यापार के मेल से होता है आधुनिक समाज का निर्माण : न्यायमूर्ति अमन चौधरी

Tue, 26 Aug 2025 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Aug 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Modern society is built by the combination of law and business: Justice Aman Chaudhary
आईआईएम रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करते हाईकोर्ट के न्यायाधीश अमन चौधरी। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक में इंडक्शन और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मैनेजमेंट के समेकित कार्यक्रम (आईपीएम) की 7वीं और लॉ के समेकित कार्यक्रम (आईपीएल) के 5वें बैच का स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश अमन चौधरी ने कहा कि आधुनिक समाज का निर्माण कानून और व्यापार के मेल से होता है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, परिश्रम और आत्ममंथन को जीवन की सच्ची पूंजी बनाने की सलाह दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में कहा कि प्रतिभा एक उपहार है लेकिन अनुशासन एक चुनाव है। उन्होंने छात्रों को मजबूत, सामाजिक, पेशेवर नेटवर्क बनाने और किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

आईआईएम रोहतक के निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने बताया कि संस्थान देश का पहला आईआईएम है जिसने एकीकृत बीबीए और एलएलबी कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने भी जीवन में अनुशासन और परिश्रम के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें एचयूएल, टाटा स्टील, रिलायंस और अडानी एंटरप्राइजेज जैसी बड़ी कंपनियों के विशेषज्ञों ने कॉरपोरेट लीगल प्रैक्टिस का भविष्य और लीगल इकोसिस्टम में कॅरिअर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

आईआईएम रोहतक अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है और इसे हाल ही में एनआईआरएफ 2024 में 12वीं रैंक और क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 151वां का स्थान प्राप्त हुआ है जो इसे भारत के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में से एक बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed