{"_id":"662964c1a820b70a0f0532a7","slug":"modern-gym-inaugurated-in-police-line-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109774-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस लाइन में आधुनिक जिम का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस लाइन में आधुनिक जिम का हुआ उद्घाटन
Thu, 25 Apr 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
झज्जर पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान जिम का उद्घाटन करते हुए पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन
झज्जर। पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन झज्जर में पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने आधुनिक जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन व पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने कहा कि यह जिम बनाने का मुख्य उद्देश्य जवानों को फिट व तंदुरुस्त बनाए रखना है। इसमें पुलिस जवान तैनाती के बाद कुछ समय जिम में देंगे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस व्यायामशाला में तमाम प्रकार के उपकरण हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिस जवानों से कहा कि पुलिस लाइन में जिम का भरपूर लाभ उठाएं और मेहनत कर अपने आपको फिट और स्वस्थ बनाए रखे। पुलिस लाइन में जिम न होने के कारण जवानों व उनके परिजनों को जिम के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब उनको यह सुविधा पुलिस लाइन में ही मुहैया कराई गई है।