फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mobile theft accused arrested

मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mobile theft accused arrested
रोहतक। पुलिस ने राजेंद्रा कॉलोनी के मकान में घुसकर तीन मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो युवकों खोखराकोट निवासी राहुल व बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल में भेज दिया। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि राजेंद्रा कॉलोनी निवासी राकेश अपने भाई के साथ किराए के कमरे पर रहता है। 26 अक्तूबर को राकेश, उसका भाई शिवम व गुलशन अपने-अपने तीन मोबाइल खिड़की पर रखकर सो गए। रात के समय अज्ञात युवक तीनों मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी एएसआई राजेश ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल निवासी नजदीक बालकनाथ डेरा खोखराकोट व बिजेंद्र निवासी जगसी जिला सोनीपत हाल बालकनाथ डेरा खोखराकोट को काबू कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed