{"_id":"67dc7294ce8ab18e2801f6e1","slug":"mobile-phone-of-the-family-of-the-accused-was-found-rohtak-news-c-17-roh1020-620434-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हत्यारोपियों के परिवार का निकला मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हत्यारोपियों के परिवार का निकला मोबाइल
विज्ञापन
रविंद्र हत्याकांड में पुलिस ने वीरवार को घटनास्थल से मिले मोबाइल को चार्ज करके चालू कर लिया। मोबाइल का पता चला तो उसके मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। मोबाइल वाला युवक भी हत्यारोपी दो सगे भाइयों के ही परिवार का बताया जा रहा है।
पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि उसका मोबाइल घटनास्थल पर कैसे पहुंचा था। युवक ही इस घटना की परत खोलेगा और फिर पुलिस रविंद्र हत्याकांड का पर्दाफाश करेगी।
रविंद्र के भाई विजेंद्र ने बताया कि उनका भाई शराब पी लेता था। सोमवार की शाम को गांव का ही एक युवक उनके भाई को घर से बुलाकर ले गया था। उसने रविंद्र को इतनी ज्यादा शराब पिलाई कि वह होश में नहीं रहा। पीड़ित भाई का आरोप है कि हत्यारोपी राजेश, सुनील, अरविंद्र और बिजेंद्र ने रविंद्र की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल से जो मोबाइल मिला है, वह युवक भी राजेश और सुनील के परिवार का ही है। उधर, पुलिस ने मोबाइल को चार्ज करके चालू किया तो वह गांव के ही युवक का पाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। इसमें उससे पूछा जा रहा है कि उसका मोबाइल रविंद्र के शव के पास कैसे पहुंचा। निदाना गांव में ढाई साल पहले हुई युवक की हत्या में मृतक रविंद्र के भाई विजेंद्र का नाम आया था। उस समय से पुलिस ने लगातार कई बार जांच की, लेकिन उसमें विजेंद्र को निर्दोष पाया। इस पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।