फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MLA writes letter seeking the 2002 electoral roll.

Rohtak News: 2002 की मतदाता सूची उपलब्ध कराने के लिए विधायक ने लिखा पत्र

Thu, 09 Jul 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
MLA writes letter seeking the 2002 electoral roll.
बरोदा विधायक इन्दुराज नरवाल भालू द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र की प्रति। स्रोत - फोटो : Archive
गोहाना। बरोदा विधायक इन्दुराज नरवाल भालू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 अभियान के तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची उपलब्ध कराने और अभियान की अवधि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र के करीब 38 गांवों की 2002 की मतदाता सूची ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। वहीं कई गांवों में 2002 की जगह 1999 की मतदाता सूची दिखाई दे रही है जिससे मतदाता सत्यापन में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक चल रहे एसआईआर अभियान में 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित गांवों में अभियान की अवधि बढ़ाने और जल्द समाधान की मांग की है। विधायक ने गांव आहुलाना के बूथ संख्या 151 पर भी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed