फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Miss Haryana became a student of Baba Mastanath University

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की छात्रा बनीं मिस हरियाणा

Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Miss Haryana became a student of Baba Mastanath University
मिस हरियाणा बनी छात्रा सारिका खिताब के साथ।
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सारिका बिसला ने मिस हरियाणा का खिताब जीत कर अपनी नई पहचान बनाई है। लखनऊ में हुए इंडियन सुपर मॉडल-2021 में हिस्सा लेते हुए छात्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। विवि प्रशासन ने छात्रा के लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया व जीत के लिए सराहा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. रामसजन पांडेय ने कहा कि छात्रा की यह उपलब्धि हर बेटी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमारे जीवन का उद्देश्य शिक्षा ग्रहण करके केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही भविष्य बनाना नहीं है, अपितु शिक्षा वह साधन है जो हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देती है। छात्रा सारिका बिसला ने कहा कि इस स्पर्धा की काफी लंबे समय तक तैयारी करनी पड़ी। विश्वविद्यालय परिवार ने भी मुझे स्पर्धा की तैयारी के लिए काफी प्रोत्साहित किया। माता-पिता व आप सभी के सहयोग से इस मुकाम पर पहुंची। मेरा उत्साहवर्धन करने के लिए सभी का आभार। इससे पूर्व इंडिया मिस गोजियस-2019 में भी खिताब हासिल हुआ। यह क्षण भी जीवन में अहम है। ये समय कभी भुलाए नहीं जा सकते। कुलसचिव, प्रो. सतीश चंद्र शर्मा ने भी छात्रा को उसकी उपलब्धि के लिए सराहा। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक ओपी सचदेवा, चिकित्सा प्रभारी डॉ. ललित कुमार, प्रो. सुभाष चंद्र गुप्ता, प्रो. उर्मिला शर्मा, डॉ. सुधीर मलिक, डॉ. मंजीत उपस्थित रहे।

मिस हरियाणा बनी छात्रा के साथ बाबा मस्तनाथ विशविधालय के कुलपति व अन्य।

मिस हरियाणा बनी छात्रा के साथ बाबा मस्तनाथ विशविधालय के कुलपति व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed