फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Minor impregnated after gang-rape in hotel undergoes abortion.

Rohtak News: होटल में सामूहिक दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग, कराया गर्भपात

Fri, 17 Jul 2026 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 17 Jul 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
Minor impregnated after gang-rape in hotel undergoes abortion.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर की 16 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का के बाद उसके 23 हफ्ते की गर्भवती होने के मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़िता का पीजीआई में गर्भपात कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने महिला थाने में गढ़ी माेहल्ले के तीन युवकों के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लेकर होटल गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी मीना ने बताया कि गढ़ी मोहल्ले के आरोपी अविनाश (19) व आशीष (23) को गिरफ्तार गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर, दुष्कर्म पीड़िता का पिछले पांच दिन से पीजीआई में इलाज चल रहा है। बुधवार को डॉक्टर ने नाबालिग का गर्भपात कराया। पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल पीड़िता अपने साथ हुए सदमे से उबर नहीं पाई है। यहां उसकी काउंसिलिंग की जाएगी। उसके पुनर्वास का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह की देरी होती तो बढ़ जाती परेशानी
पीजीआई की चिकित्सक ने बताया कि एक सप्ताह की देरी और होती तो नाबालिग की परेशानी बढ़ सकती थी। ऐसी परिस्थिति में चिकित्सकों के बोर्ड से पीड़िता का गर्भपात करना पड़ाता। उन्होंने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम में वर्ष 2021 में संशोधन कर सुरक्षित और कानूनी गर्भपात के दायरे का विस्तार किया गया है। इसके तहत 24 सप्ताह की प्रसूता के गर्भपात की अनुमति निर्धारित विशेष श्रेणियों की दुष्कर्म पीड़िताओं, नाबालिगों व अन्य संवेदनशील वर्गों को दो पंजीकृत चिकित्सकों की राय के आधार पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed