फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Minor boxer mother files FIR against female coach for sexual harassment

खिलाड़ी संग कोच का 'गंदा' खेल: एशियन चैंपियन बॉक्सर का महिला कोच ने किया यौन उत्पीड़न, मां ने बताई दास्तां

Tue, 01 Jul 2025 05:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: विकास कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

आरोप है कि कोच ने खिलाड़ियों के सामने हॉल में बुलाकर बेटी का अपमान किया। इसके बाद बेटी से फोन मंगवाया। उसके कमरे में जाते ही पीछे से कोच भी आ गईं और कमरा बंद कर उसके निजी अंगों को छूने की कोशिश की। बेटी को छेड़ने लगीं और बोलीं कि तुझे मैं सिखाती हूं कि अच्छे वीडियो कैसे बनाते हैं। 

विज्ञापन
Minor boxer mother files FIR against female coach for sexual harassment
मां का आरोप, उत्पीड़न के कारण सदमे में है एशियन चैंपियन बेटी - फोटो : Meta AI

विस्तार

रोहतक की राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी में तैनात साई की महिला कोच के खिलाफ एशियन चैंपियन रही एक नाबालिग बॉक्सर की मां ने बेटी से अभद्रता, मारपीट और यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, हिसार निवासी महिला कोच ने आरोपों पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।

विज्ञापन

आयरलैंड में हुई घटना
वर्ल्ड मेडलिस्ट रही 17 साल की बॉक्सर साई में ही प्रशिक्षण ले रही है। इनकी मां ने अर्बन एस्टेट थाने में पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में लिखाई एफआईआर में कहा है कि भारतीय टीम का हिस्सा होने के चलते दूसरे देशों में टूर्नामेंट व प्रशिक्षण टूर लगते रहते हैं। वह 24 मार्च से 3 अप्रैल-25 तक भी प्रशिक्षण के लिए आयरलैंड गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बेटी को गलत नजरों से देखा और छुआ'
इस दौरान भारतीय टीम की मुख्य कोच के रूप में गई महिला ने उनकी बेटी को गलत नजरों से देखा और छुआ। बेटी ने इसे सामान्य बात समझा। कोच ने एक वीडियो बनाने के लिए कहा। बेटी ने कहा कि मुझसे सही नहीं बनेगा। फिर भी, उसने बनाया। सही नहीं लगने पर कोच ने उसे बुरा-भला कहा। चरित्र पर भी उंगली उठाई।

विज्ञापन

फाइट के दौरान कोच ने अकेले छोड़ा
आरोप है कि बेटी के 50 फ्रंटरोल लड़कियों और 100 फ्रंटरोल लड़कों के सामने लगवाए। इससे कमर पर निशान बन गए। अगले दिन बेटी की फाइट थी। कोच से माफी मांगते हुए उसने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गईं। कोच ने न खुद वार्मअप कराया, न ही दूसरे कोच को जाने दिया। दर्शकों की हूटिंग के बीच बेटी ने अकेले फाइट की। उसकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की। इस मानसिक उत्पीड़न के कारण वह तनाव में है।

जबरदस्ती कपड़े निकालने की कोशिश की
आरोप है कि कोच ने खिलाड़ियों के सामने हॉल में बुलाकर बेटी का अपमान किया। इसके बाद बेटी से फोन मंगवाया। उसके कमरे में जाते ही पीछे से कोच भी आ गईं और कमरा बंद कर उसके निजी अंगों को छूने की कोशिश की। बेटी को छेड़ने लगीं और बोलीं कि तुझे मैं सिखाती हूं कि अच्छे वीडियो कैसे बनाते हैं। आरोप है कि कोच ने बेटी के जबरदस्ती कपड़े निकालने की भी कोशिश की।

थप्पड़ मारकर गलत बातें लिखवाईं
बेटी ने कोच को दूर धकेलकर शोर मचाया तो उसे कई थप्पड़ मारे। सबके सामने लिखने को कहा कि मेरे पास दूसरा फोन था। मैं लड़कों से बात करती थी। जब बेटी ने यह झूठ लिखने से मना किया तो उसे पीटा। थप्पड़ मारकर जबरन गलत बातें लिखवाईं। धमकी दी कि आगे इंडिया टीम में कैसे आएगी, देखती हूं।

महासंघ ने कहा... नहीं मिले सुबूत
शारीरिक और यौन उत्पीड़न की यह शिकायत मुक्केबाजी महासंघ और साई से भी की गई है। इसकी दोनों ने पुष्टि की है। महासंघ की आंतरिक समिति का कहना है कि मामले की जांच में उन्हें कोच के खिलाफ सुबूत नहीं मिले हैं।

महिला ने बेटी की कोच पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। - प्रदीप कुमार, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed