फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   milk production in the state number one you make , I 'll make officers

पशुपालन मंत्री धनखड़ का एलान, दूध उत्पादन में हरियाणा को नंबर वन तुम बनाओ, अफसर मैं बनाऊंगा

Mon, 04 Jul 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 04 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
milk production in the state number one you make , I 'll make officers
मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : amar ujala
दुग्ध उत्पादन में हरियाणा को नंबर वन तुम बनाओ और मैं तुम्हें अफसर बना दूंगा। अभी मेरे पास तीन साल और हैं। इसमें यदि आप लोग शर्त पूरी करते हैं तो मैं भी सशर्त आपकी मांगों को पूरा कर दूंगा। यह बात कृषि एवं पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। वे रविवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में डिप्लोमा वेटनरी एसोसिएशन के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। वीएलडीए एसोसिएशन की ओर से मांग की गई कि हमें कई-कई साल हो जाते हैं काम करते हुए लेकिन राजपत्रित अधिकारी का दर्जा नहीं मिलता। इस पर मंत्री ने कहा कि दूध उत्पादन में प्रदेश को नंबर वन बना दो। मैं आपकी यह मांग पूरी कर आपको अफसर बना दूंगा(राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिलवा दूंगा)।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि गुजरात में रोजाना 2 करोड़ 70 लाख तो पंजाब में 2 करोड़ 50 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। जबकि अभी हरियाणा में 2 करोड़ 27 लाख दूध का ही उत्पादन हो रहा है। हमें हरियाणा को देश में दूध उत्पादन में नंबर वन बनना है। गाय को भक्ति के साथ शक्ति के रूप में भी तैयार करना होगा। भैंस के बराबर हमें गाय के दूध का उत्पादन करना होगा। हाल ही में गाय का ए टू दूध बाजार में बेचना शुरू किया है। अभी इसकी कीमत 60 रुपये लीटर रखी गई है, जिसे 100 रुपये किलो तक ले जाएंगे। इससे गौ पालकों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सूबे को दुग्ध उत्पादन के साथ साथ जैविक खेती के अग्रणी राज्य के रूप में विकसित किया जाना है। यह पशुधन के बिना संभव नहीं है। पशुपालन विभाग के वीएलडीए हमारी लक्ष्य की प्राप्ति का माध्यम बन सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज कैंसर जैसी बीमारियां दुनिया में पैर पसार रही हैं। जैविक उत्पादों के अभाव में लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। जैविक उत्पादों की मांग है, इसलिए हरियाणा में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हरियाणा को बदलने का दम है। प्रदेश में किसी विभाग, अधिकारी या कर्मचारी की जनता तक सीधी पहुंच है, तो वे इसी विभाग के लोग हैं। जो व्यक्ति जनता में पकड़ रखता है वही जानकारी दे सकता है और वहीं जानकारी देकर बदलाव ला सकता है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के व्यक्तियों, पशुओं और फसलों सभी को जोखिम फ्री किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बाहर बोर्ड पर लिखा हो कि यह गांव शत प्रतिशत जोखिम फ्री है। इस पर डिप्लोमा वेटनरी एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि इस साल के अंत तक प्रदेश के सभी पशुओं का बीमा हो जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय पाल भाटी, मीडिया संपर्क ईंचार्ज सूरजपाल अमू, पशुपालन विभाग के महानिदेशक जीएस जाखड़, एसोसिएशन के प्रधान नरेश धनखड़, एमडीयू के रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ मौजूद रहे। 


मांगों पर जताई सहमति तो ट्रांसफर पर व्यंग्य
मंच से मंत्री ने एसोसिएशन की कई मांगों पर सहमति जताई। कहा कि महानिदेशक जीएस जाखड़ से कई मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है और कई पर सहमति भी बनी है। कर्मचारियों के ट्रांसफर की अर्जियों पर व्यंग्य करते हुए कहा कि स्थानीय मंत्री तो दूर केंद्रीय मंत्रियों तक की सिफारिशें उनके पास आ रही हैं। यह ठीक है कि आप सभी के अच्छे संबंध हैं, लेकिन रिजल्ट भी जरूरी है। वहीं भीड़ में एक आवाज उठी की बजट की कमी सामने आती है तो मंत्री ने इसके लिए विभाग के महानिदेशक से संपर्क करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed