{"_id":"6681fb09cdce4a5d0f07cac7","slug":"message-of-environmental-protection-given-by-painting-jhajjar-news-c-200-1-ro21001-108291-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पेंटिंग बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पेंटिंग बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Mon, 01 Jul 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
टिंग प्रतियोगिता में जीतने के बाद मौजूद बच्चों व आयोजक। संवा
बहादुरगढ़। विद्यादान महादान सेवा ट्रस्ट और क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन ने मिलकर 5 साल से 15 साल तक के बच्चों के लिए रविवार को पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की।
प्रतियोगिता का थीम पर्यावरण प्रदूषण रहा। विद्यादान महादान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी अजय ग्रेवाल ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक पेंटिंग बनाई और उसके माध्यम से प्रदूषण को कम करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विजेता दस बच्चों को मेडल व सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यादान महादान सेवा ट्रस्ट के विद्यार्थियों और सभी प्रतिभागियों ने शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर आदर्श नगर नहर के पौधारोपण भी किया। वजीर सिंह दहिया ने बताया कि इस बारिश के मौसम में हम सभी को कम से कम दो पौधे लगाकर उनके देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस मौके पर मेट्रो ग्रीन लाइन सुपरवाइजर अंजू, भगवान ग्रेवाल, राज सिंह पहलवान, कृष्ण, अजीत सिंह, बलराम उर्फ मिंटू पहलवान आदि मौजूद रहे।