{"_id":"65a832c482b86e1603098e21","slug":"message-of-cleaning-the-temple-rohtak-news-c-17-roh1020-340048-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंदिर की सफाई कर दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंदिर की सफाई कर दिया संदेश
Thu, 18 Jan 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
सांपला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भाजपा नेताओं को सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान करने का आह्वान किया। इसके लिए बुधवार को बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल भैंसरू कला के प्राचीन मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ साफ़-सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा की ऐसे धर्म स्थलों पर हमें हर सप्ताह सफाई करनी चाहिए। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सभी लोग अपने घरों पर घी के दीए जलाएं। इस मौके पर सुशील कौशिक, अभिनंदन, सुमित कुमार, ऋषि पहलवान, बाल किशन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन