फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mercury reached 42 degrees during the day, rain with strong wind in the evening

Rohtak News: दिन में 42 डिग्री पहुंचा पारा, शाम को तेज हवा के साथ बारिश

Sat, 19 Apr 2025 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 42 degrees during the day, rain with strong wind in the evening
रोहतक की नई अनाज मंडी में शुक्रवार शाम को आई बारिश में भीगे गेहूं के कट्टे। संवाद
रोहतक। मौसम शुक्रवार को परिवर्तनशील रहा। दिनभर तेज धूप व गर्मी रही। दोपहर को पारा अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को आसमान में बादल छाए। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

इस बारिश ने गर्मी के साथ मंडियों में रखा गेहूं भी भिगो डाला। दिल्ली बाईपास से आगे आईएमटी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। बारिश में एक बार फिर मंडी प्रशासन व खरीद एजेंसियों के गेहूं को बचाने के दावे हवाहवाई साबित हुए। गेहूं की ढेरियों को ढकने के लिए तिरपाल तक नहीं मिला। इस कारण फिर से गेहूं भीग गया। इसमें नमी की मात्रा बढ़ने से खरीद व उठान कार्य भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। साथ ही, मंडियों में करीब तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं एक बार फिर भीग गया। इससे पूर्व पिछली बार 11 अप्रैल को हुई बारिश में भी गेहूं भीग गया था। इस कारण मंडी में तीन दिन के लिए गेहूं की खरीद व उठान कार्य थम गया था। अब एक बार फिर मंडी की व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। इस कारण पहले से ही अनाज के ढेरों से अटी मंडी में और अनाज आने पर हालात गड़बड़ाएंगे। सड़कों पर पहुंचा गेहूं रखने के लिए मंडी में जगह नहीं मिलेगी। इससे अव्यवस्था और बढ़ेगी। बारिश के कारण शहर में कुछ समय के लिए बिजली सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले की अनाज मंडियों में फसल की आवक
जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार को 186159 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसमें से 262828 क्विंटल की खरीद व 95318 क्विंटल की उठान की गई। वहीं, 992614 क्विंटल गेहूं मंडियों से उठान का इंतजार कर रहा है। साथ ही, जिले में सोमवार को 1480 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 3728 क्विंटल सरसों की खरीद की गई व अब तक 220350 क्विंटल सरसों की उठान की गई


बारिश के कारण अनाज मंडियों में रखा गेहूं भीग गया। गनीमत रही कि बारिश ज्यादा नहीं थी। ऐसा होता तो फसल पूरी तरह भीग जाती। देर रात बारिश नहीं हुई तो शनिवार को गेहूं की खरीद हो सकेगी।
- विरेंद्र सिंह, डीएफएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed