{"_id":"2ce12bb4-bf96-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"memorial-will-be-built-in-front-of-the-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"करौंथा: आश्रम के सामने बनेगा शहीद स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करौंथा: आश्रम के सामने बनेगा शहीद स्मारक
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंथा में सतलोक आश्रम के सामने आर्य समाज द्वारा खरीदी गई जमीन पर शहीद स्मारक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें आश्रम को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बीते रविवार और सन 2006 में हुए संघर्ष में मारे गए चार लोगों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।
शुक्रवार को आर्य समाजियों ने कहा कि वे संघर्ष जारी रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उधर, जिला प्रशासन भी आश्रम को लेकर पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। प्रशासन और पुलिस क्षेत्र में ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। सरकार और पुलिस मुख्यालय को इलाके से पल-पल की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
दयानंद मठ में शुक्रवार को करौंथा आश्रम को लेकर आर्य समाजियों की बैठक हुई। बैठक में आचार्य बलदेव ने कहा कि काफी सूझबूझ से टकराव की स्थिति को टाला गया है लेकिन जो शहीद हुए हैं, उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आश्रम के सामने आर्य समाज द्वारा जो जमीन खरीदी गई है, उस पर शहीद स्मारक बनाया जाएगा।
करौंथा संघर्ष को लेकर शहीद हुए सोनू, प्रमिला, उदयवीर व संदीप की प्रतिमाएं लगाई जाएगी। 19 मई को उदयवीर आर्य व 20 मई को प्रमिला की शांति सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा की वे पूरी तरह से शांति बनाए रखे। करौंथा आश्रम की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।