{"_id":"648b6dfcde8572cb8002abe8","slug":"memorandum-submitted-against-promotion-on-the-basis-of-test-rohtak-news-c-17-1-178731-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टेस्ट के आधार पर प्रमोशन के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टेस्ट के आधार पर प्रमोशन के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Fri, 16 Jun 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
महम। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित नौकरी में प्रमोशन में टेस्ट प्रणाली लागू करने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार राजेश सैनी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय से लघु सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
संगठन के ब्लॉक प्रधान राजेंद्र डाबला, सचिव सुनील अहलावत, उपप्रधान विजयपाल, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र गोयत, रमेश, सुरेंद्र आदि ने कहा कि नए नियम के अनुसार किसी भी ग्रुप ए बी व सी के कर्मचारी की पदोन्नति के लिए उसका लिखित टेस्ट लिया जाएगा। शर्तों के अनुसार टेस्ट पास करने वाले कर्मचारियों को ही अगले पद पर पदोन्नत किया जाएगा। जबकि अब संवैधानिक अधिकार के तहत वरिष्ठता के आधार पर योग्यता आदि की शर्तें पूरी करने पर बिना किसी भेदभाव के समानता से पदोन्नति की जाती है। नए नियमों का ड्राफ्ट असंवैधानिक होने के साथ-साथ समानता के न्यायकारी सिद्धांत के भी खिलाफ है।
नपा में ठेके के तहत लगे सफाई कर्मचारियों को नहीं मिल रहा दोबारा काम
ठेके के तहत नपा में सफाई कर्मचारियों को नए टेंडर लगने के बाद भी दोबारा काम पर नहीं बुलाया गया है। इसका विरोध करते हुए उन्होंने भी संगठन के सदस्यों के साथ नपा सचिव नवीन नांदल व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नौकरी बहाली की मांग दोहराई है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि डर खत्म होने की बात कहकर तीन महीने पहले हटा दिया गया था और कहा गया था कि नया टेंडर शुरू होते ही सभी को वापिस बुला लिया जाएगा। आरोप है कि 13 जून को ठेकेदार ने कुछ सफाई कर्मचारियों को बुलाया और कहा कि उनके 10 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। ठेकेदार ने इस समय लगभग 6-7 नए सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं, जबकि सरकार की हिदायत के अनुसार पहले पुराने सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जानी है और सरकार की तरफ से 15100 रुपये के हिसाब से न्यूनतम वेतन या जो डीसी रेट अनुसार वेतन दिए जाने की घोषणा की हुई है।
विज्ञापन
ज्ञापन को सरकार तक पहुंचाएंगे
कर्मचारियों ने जो भी अपना ज्ञापन सौंपा है उसे जल्द ही सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे ।
- तहसीलदार राजेश सैनी