फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Members of Hindu Educational Institute gave the message of brotherhood

Rohtak News: हिंदू शिक्षण संस्थान के सदस्यों ने भाईचारे का संदेश दिया

Thu, 13 Feb 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Members of Hindu Educational Institute gave the message of brotherhood
12सीटीके13...हिंदू कॉलेज में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते एडवोकेट राजेश कुमार सहगल। संवाद
रोहतक। हिंदू शिक्षण संस्थान एक शैक्षणिक संस्था है। संस्था का प्रयास समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना है। इसी उद्देश्य से कॉलेज का निर्माण किया गया है। इसे चलाने के लिए तीन वर्ष के लिए प्रबंधन कमेटी चुनी जाती है। संस्थान के 999 में से 100 सदस्य जनरल बाॅडी के सदस्य चुने जाते हैं।
विज्ञापन

इस बॉडी का चुनाव सभी सदस्यों ने भाईचारे को बढ़ावा देते हुए सर्वसम्मति से चुनाव किया है। अब 21 सदस्यीय गवर्निंग बॉडी का चुनाव करना है। यह भी सर्वसम्मति से चुने जाने का प्रयास रहेगा। यह कहना है संस्थान के निवर्तमान प्रधान सुदर्शन ढींगड़ा का। वह बुधवार को हिंदू कॉलेज में पत्रकारों को संस्थान के चुनाव की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्थान चुनाव को लेकर 115 लोगों ने चुनाव के लिए नामांकन किया था। नाम वापसी के दिन 15 लोगों ने नाम वापस ले लिए। इससे बगैर किसी चुनाव के ही सदस्यों ने जनरल बाॅडी का चुनाव कर लिया। संस्था सदस्यों ने अपने इस सराहनीय फैसले से भाईचारे की मिसाल कायम की है। अब ये चयनित 100 सदस्य 21 सदस्यीय गवर्निंग बॉडी का चुनाव करेंगे। पूर्व प्रधान राजेश सहगल ने कहा कि संस्थान के नए प्रधान का चयन जल्द किया जाएगा। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्य भी चुने जाएंगे। मार्च तक नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। संस्थान का प्रयास यह चयन भी सर्वसम्मति से ही करने पर रहेगा। इस मौके पर जितेंद्र मेहता, भारत भूषण बठला, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा, निदेशक डॉ. हितेश ढल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed