फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meham MLA firing case Aman, alias Baaz, is in direct contact with gangster Chhota Samaniya.

महम विधायक फायरिंग मामला : गैंगस्टर छोटा सामाणिया के सीधे संपर्क में है अमन उर्फ बाज

Sun, 28 Jun 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Meham MLA firing case Aman, alias Baaz, is in direct contact with gangster Chhota Samaniya.
रोहतक/महम। महम के कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार खरैंटी निवासी अमन उर्फ बाज गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा के सीधे संपर्क में है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी व्हाट्सएप कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन

फिलहाल, बाज का पुलिस कस्टडी में पीजीआई में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की अनुमति के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। वहीं, दूसरे आरोपी अमन लाखनमाजरा को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

...
विधायक बोले-धमकी देकर रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाए सरकार
विधायक बलराम दांगी का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सरकार को कठोर कानून लाने की जरूरत है। अगर सरकार इस तरह के अपराधियों के लिए कठोर कानून का प्रावधान करती है तो विपक्ष समर्थन करेगा। एक सवाल के जवाब में दांगी ने कहा कि घटना से उनके परिवार में किसी तरह का डर नहीं। हर कार्यक्रम पहले की तरह जारी है। सीएम से मिलकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी जो बढ़ा दी गई है। सरकार को इस तरह के अपराधियों से सख्ती से निपटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------20 जून की रात चलाई थी कार्यालय पर गोली, छह दिन बाद मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी
कांग्रेस विधायक के महम स्थित कार्यालय पर 20 जून की रात को बाइक सवार दो युवकों ने चार गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने दूसरे दिन एक आरोपी अमन लाखनमाजरा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरे आरोपी अमन उर्फ बाज निवासी खरैंटी को शुक्रवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विदेश जा चुके गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया के लिए काम करते हैं। उसके नाम की दहशत फैलाने के लिए विधायक के कार्यालय पर फायरिंग की थी। उधर, विदेश के नंबर से शुक्रवार सुबह विधायक को मैसेज भेजकर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया के नाम से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed