फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mega camps will be organized till June 10 to remove the flaws of property tax survey

प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे की खामियां दूर करने के लिए 10 जून तक लगाए जाएंगे मेगा शिविर

Thu, 26 May 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mega camps will be organized till June 10 to remove the flaws of property tax survey
प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे की खामियों को दूर करने के लिए नगर निगम 10 जून तक मेगा शिविर लगाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर वीरवार से 29 मई तक पार्षदों के साथ मिलकर शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे की खामियों को दूर करने के लिए सर्वे कंपनी की 25 सदस्यीय टीम आ गई है, जो गलतियों को दूर करेगी। जन सुविधा के लिए मेगा शिविर 10 जून को निगम मुख्य कार्यालय, श्रीराम ट्रस्ट धर्मशाला नजदीक पुराना बस स्टैंड, सामुदायिक केंद्र मॉडल टाउन में लगेंगे। इसके अलावा निगम 10 जून तक भिन्न-भिन्न स्थानों पर भी कैंप लगेंगे। वीरवार से 29 मई तक वार्ड नं. 16, 17, 19, 20 व 21 में संबंधित पार्षद के साथ मिलकर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शिविर लगेंगे। प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे की गलती सही कराने के लिए आने वाले लोगों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अलावा प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज, आधार कार्ड की कॉपी, बिजली बिल की प्रति, संपत्तिकर से संबंधित रसीद साथ लेकर आनी है। नगर निगम क्षेत्र की 2.09 प्रॉपर्टी का सर्वे शासन स्तर से एक कंपनी से कराया गया। जब सर्वे के नोटिस प्रॉपर्टी स्वामियों को दिए गए, तो अधिकांश ने खामियां बताते हुए शिकायत की। इसको लेकर निगम ने वार्डों में शिविर भी लगवाए, मगर शिकायतों का अंत नहीं हुआ। पार्षदों ने लोगों की परेशानी को देखते हुए हाउस की मीटिंग में कंपनी का सर्वे निरस्त करने का प्रस्ताव पास कर दिया, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। इसके बाद निगम प्रशासन ने निगम कर्मियों के साथ सर्वे कंपनी के कर्मियों को शामिल करके कई टीमें गठित करने और सर्वे कराना का प्रस्ताव रखा, जिस पर भी अमल नहीं हुआ। जब मामला शासन स्तर पर पहुंचा तो कंपनी अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिसके चलते 25 सदस्यों की टीम नगर निगम प्रशासन के पास भेजी गई है, जो हर वार्ड की गली-गली जाकर प्रॉपर्टी सर्वे की गलतियों को सही करेंगे। वीरवार से 10 जून तक टीम सर्वे की गलतियों को अंकित करेगी और फिर सही कराएगी। डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि सर्वे कंपनी की 25 सदस्यीय टीम आ गई है। मेगा कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed