फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meeting in England, marriage in Andhra Pradesh and dowry harassment in Canada.

Rohtak News: इंग्लैंड में मुलाकात... आंध्र प्रदेश में शादी और कनाडा में किया दहेज उत्पीड़न

Fri, 03 Jan 2025 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Meeting in England, marriage in Andhra Pradesh and dowry harassment in Canada.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। डीएलएफ निवासी एक व्यक्ति ने थाना आर्यनगर में बेटी के पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की युवक से इंग्लैंड में मुलाकात हुई, आंध्रप्रदेश में शादी और कनाडा में दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया।

आरोप है कि ससुरालियों ने मकान के नाम पर 15 लाख रुपये, कार और जेवरात के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद जब कनाडा में युवती गई तो वहां पर ससुरालियों ने जेवरात तक नहीं दिए। इतना ही नहीं, फर्नीचर के लिए भी ससुराल से ही रुपये मंगवाए। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता अनिल अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी संचिता इंग्लैंड में पढ़ाई कर रही थी। उनकी 2019 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा निवासी अविनाश से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई और फिर दोनों परिवार मिले। शादी से पहले परिवार के लोगों ने दहेज में कोई सामान और नकदी-जेवरात की मांग नहीं की थी, लेकिन जैसे ही शादी तय हुई तो उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आकर 12 दिसंबर 2019 को सगाई कार्यक्रम के लिए दबाव बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर कई लाख रुपये फार्म हाउस और उसकी साज-सज्जा में खर्च करवाए। दोनों की 9 फरवरी 2020 को शादी हुई और उसमें तेलुगु रीति के अनुसार दान-दहेज मांगा गया। इसमें करीब 2 करोड़ रुपये खर्च कराए गए। हीरे व सोने के हार के अलावा चेन समेत अन्य जेवरात लाने के लिए भी दबाव बनाया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने बेटी के पति अविनाश और उसके पिता डूडा वेंकटा प्रताप व सास डूडा रतना कुमारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और घरेलू हिंसा समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

रोका, सगाई और शादी के लिए की शॉपिंग और राशि लड़की के परिजन से ली : पीड़ित पिता का आरोप है कि पहले रोका में नकदी, जेवर और अन्य सामान की शॉपिंग की। इसके बाद सगाई के लिए फिर से शॉपिंग की और फिर शादी के लिए शॉपिंग की गई। इसमें जेवर, नकदी और उपहार आदि के लिए ससुरालियों ने उनसे ही रुपये लिए थे। जब भी उनकी ओर से आनाकानी की गई तो वह नाराज हो जाते थे।

बेटी कनाडा गई तो घर के खर्च की दी जिम्मेदारी

पीड़ित पिता का आरोप है कि जब बेटी शादी के बाद कनाडा गई तो वहां पर अविनाश के पिता व मां ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मकान लेने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे और राशि न मिली तो उसके नाम पर लोन कराया। इसकी किस्त उनकी बेटी अभी तक जमा कर रही है। वहीं, घर का फर्नीचर भी दहेज के रुपये से खरीदा गया। जब उनकी बेटी की नौकरी लगी तो सारी तनख्वाह घर के खर्च में कराना शुरू कर दी। कनाडा में प्रताड़ित होने के बाद उनकी बेटी साल 2023 में रोहतक लौट आई।

शादी में रिश्तेदारों को दिलवाए चांदी के उपहार

शादी के दौरान ससुरालियों ने अपने कुछ रिश्तेदारों को चांदी के उपचार और महंगी दरों की साड़ियां दिलवाईं। 100 लोगों के रहने और खाने का पूरा खर्च भी उनसे ही उठवाया गया था।


बेटी से बच्चा पैदा करने के लिए कर दिया था मना

शादी के बाद ससुरालियों ने साफ कहा कि वह बच्चा पैदा नहीं करने देंगे। इसके लिए वह पहले से ही अपने बेटे को दूर रखते थे। इसके अलावा यदि ऐसा हुआ तो इसके लिए बेटी को ही दोषी बनाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed