{"_id":"64752542a431a499f00e0a34","slug":"mdu-womens-hockey-team-reached-semi-finals-rohtak-news-c-17-roh1020-165135-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेमीफाइनल में पहुंची एमडीयू महिला हॉकी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेमीफाइनल में पहुंची एमडीयू महिला हॉकी टीम
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सेमीफाइनल में पहुंची एमडीयू के खिलाडी सेल्फी लेते हुए । विज्
रोहतक। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एमडीयू की महिला हॉकी टीम ने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी को 3-2 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
लखनऊ में चल रहे तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में साेमवार के मैच में एमडीयू ने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी की टीम को तीन के मुकाबले दो गोल से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एमडीयू की आरती ने दो और मनीषा ने एक गोल किया।
एमडीयू की कोच निर्मला डागर ने बताया कि टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई है। अब सेमिफाइनल में उम्दा प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह और पदक पर पक्का करना है। एथलेटिक्स में सीमा ने 400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य, तैराकी प्रतियोगिता में वीर खटकर ने 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य, शूटिंग में हरदीप ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत और हरदीप, शुभम और शुभम बिस्ला ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत कर एमडीयू का नाम रोशन किया।
एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने एमडीयू की चारों खेलों की टीम व कोच डॉ. रमेश सिंधु, मनीष, श्रीओम और निर्मला डागर को सराहा।