फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU wins All India Inter University Cross Country Men's Championship

Rohtak News: एमडीयू ने जीती ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री पुरुष प्रतियोगिता

Mon, 16 Feb 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
MDU wins All India Inter University Cross Country Men's Championship
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री पुरुष प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है। एमडीयू में हुई प्रतियोगिता में देशभर के 130 से अधिक विश्वविद्यालयों के 800 धावकों ने भाग लिया। तालमेल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए एमडीयू के धावकों ने 35 अंक के साथ स्पर्धा जीती।
विज्ञापन

61 अंकों के साथ शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर की टीम दूसरे व वीबीएस पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर की टीम तृतीय रही। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने के लिए कम अंतर ने प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत वर्ग में छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर के अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रयागराज के राकेश द्वितीय व मंगलौर यूनिवर्सिटी के आदेश कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। कुलपति ने सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता (शैक्षणिक कार्य) प्रो. एससी मलिक व कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत विशिष्ट अतिथि रहे।

विश्वविद्यालय खेल परिषद की अध्यक्ष डॉ. राजवंती शर्मा, खेल परिषद की सचिव डॉ. शकुंतला बेनीवाल, सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल व एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, प्रशिक्षक, प्रतिभागी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता संचालन एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed