फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU will start job oriented courses for students

विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करेगा एमडीयू

Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
MDU will start job oriented courses for students
नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के क्रियान्वयन पर एमडीयू ने काम शुरू कर दिया है। इस नई नीति को लागू करने में विवि मिशन 2025 पर काम करेगा। इस संबंध में वर्तमान पाठ्यक्रमों में सीटों के विस्तारण के साथ नए पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे। विवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एनईपी 2020 के क्रियान्वयन के एक्शन प्लान पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री के एनईपी संबंधित विजन को एमडीयू में मूर्त रूप दिया जाएगा। यहां मिशन 2025 के तहत भविष्योन्मुखी रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। एमडीयू कैंपस के साथ एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में भी पाठ्यक्रम विस्तारण व नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना है। विश्वविद्यालय ने नवाचारी कार्य योजना बनाई है। वर्ष 2025 तक प्रत्येक वर्ष नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने पर जोर दिया है। इस दौरान बैठक में डीन इंटरडिसीप्लीनरी स्टडीज प्रो. सुरेंद्र कुमार, निदेशक एमडीयू-सीपीएएस प्रो. संतोष नांदल, निदेशक यूआईईटी प्रो. युद्धवीर सिंह, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी. नरसिम्हन, निदेशक डीडीई प्रो. नसीब सिंह गिल, निदेशक सीसीपीसी प्रो. सुमित गिल, निदेशक आईपीआर प्रो. हरीश दूरेजा, गणित विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार, विधि विभागाध्यक्ष डॉ. कविता ढुल, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता सैनी, फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रो. संजू नंदा, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, डॉ. नर सिंह चौहान, उप कुलसचिव शैक्षणिक शाखा एमएल बतरा शामिल रहे।
विज्ञापन

एमडीयू ने टास्क फोर्स का किया गठन
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, कुलपति के सलाहकार प्रो. एके राजन, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा समेत अन्य डीन व विभागाध्यक्षों ने महत्वपूर्ण इनपुट दिए। विवि ने एनईपी 2020 के क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स ने एनईपी के विभिन्न आयामों पर कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed