फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU will give work to students according to their skills

Rohtak News: विद्यार्थियों को हुनर के हिसाब से काम देगी एमडीयू

Mon, 10 Jul 2023 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
MDU will give work to students according to their skills
एमडीयू में ​शिक्षको के साथ बैठक करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह । संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) विद्यार्थियों को उनके हुनर के हिसाब से विश्वविद्यालय के कामकाज से जोड़ कर प्रोत्साहन राशि के तौर पर इंसेंटिव प्रदान करेगा। एमडीयू के छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में सत्र 2023-2024 से- स्टूडेंट सेंट्रिक स्किल बेस्ड इंसेंटिव स्कीम प्रारंभ की जा रही है। इस स्कीम से विद्यार्थी जहां शिक्षा के साथ अपने हुनर से कुछ प्रोत्साहन राशि अर्जित करेंगे। वहीं, उनके कौशल में भी निखार आएगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय में आयोजित बैठक में सत्र 2023-2024 से इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गहन विचार-मंथन किया गया। एमडीयू से निकलने वाले हर विद्यार्थी को प्रोफेशनल बनाने, इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों के तकनीकी एवं जीवन कौशल को निखारने और विश्वविद्यालय में रोजगार कौशल की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से सत्र 2023-2024 से यह योजना छात्र कल्याण कार्यालय प्रारंभ करने जा रहा है। कुलपति ने इस अनूठी योजना के सही एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा और उनकी टीम को विद्यार्थी हित में प्रारंभ की जा रही इस योजना के लिए सराहा।
विज्ञापन

डीन, स्टूडेंट वेलफेयर ने कहा कि सरकारी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में एमडीयू इस अनूठी स्कीम को देश में सबसे पहले प्रारंभ कर रहा है। एमडीयू शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को काम देकर प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने की यह योजना एमडीयू इस सत्र में क्रियान्वयित कर नए आयाम स्थापित करेगा। निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने कहा कि इस योजना से विद्यार्थी वर्ग लाभान्वित होगाद्य। उनका रोजगार कौशल निखरेगा। बैठक में यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह, चीफ वार्डन कन्या छात्रावास प्रो. सपना गर्ग, निदेशक सेंटर फॉर इन्नोवेशन इनक्यूबेशन एंड एन्त्रोप्रोनियरशिप प्रो. राहुल ऋषि, फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश दूरेजा, सीसीपीसी प्रो. सुमित गिल, इमसॉर से डाॅ. संजय नांदल, टेक्सटाइल सेक्टर से प्रतिष्ठित उद्योगपति प्रवीन कुमार जैन ने अपने महत्वपूर्ण इनपुट्स सांझा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed