{"_id":"579f5a764f1c1b675d2b89ad","slug":"mdu-university-rohtak-haryana-bollywood-political-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति, बालीवुड और खेल के अखाड़े में एमडीयू का डंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति, बालीवुड और खेल के अखाड़े में एमडीयू का डंका
विनीत तोमर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान, जिसने न केवल खेलों के योद्धा बल्कि राजनीति के दिग्गज भी तैयार किए हैं। यहां से निकली प्रतिभाओं में से कोई खेल जगत में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है तो कोई फिल्मी दुनिया में अपनी कलात्मक प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। इस संस्थान ने न जाने कितने आईएएस और आईपीएस भी दिए हैं। बात हो रही है प्रदेश की ‘ए’ ग्रेड यूनिवर्सिटी एमडीयू की। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के नाम से प्रख्यात इस संस्थान का राजनीति, खेल और बालीवुड से लेकर अन्य क्षेत्रों में डंका बज रहा है। इसकी स्थापना 19 अप्रैल 1976 में हुई थी। करीब पांच दशक के कार्यकाल में एमडीयू से कई ऐसी प्रतिभाएं निकली हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
खेल जगत के सितारे
- योगेश्वर दत्त : रेसलर
- विजेंद्र सिंह : बॉक्सर
- मनजीत छिल्लर : प्रो कबड्डी कैप्टन
- राकेश कुमार : पूर्व कप्तान, भारतीय कबड्डी टीम
- अनूप कुमार : कप्तान, भारतीय कबड्डी टीम
- जोगेंद्र शर्मा : पूर्व भारतीय क्रिकेटर
- अजय रात्रा : पूर्व भारतीय विकेट कीपर
राजनीति में छाये
- कैप्टन अभिमन्यु : वित्तमंत्री हरियाणा सरकार
- कविता जैन : शहरी स्थानीय निकाय मंत्री
- कृष्ण मूर्ति हुड्डा : पूर्व मंत्री
- चक्रवर्ती शर्मा : पिछली सरकार में एमएलए का चुनाव लड़ा
- एडवोकेट बलवान सुहाग : इनेलो से लोकसभा का चुनाव लड़ा
बॉलीवुड में दबदबा
- जयदीप अहलावत : अभिनेता (खट्टा-मीठा, कमांडो, गब्बर इज बैक, मेरिठया गैंगस्टर, रॉकस्टार, आक्रोश)
- नवीन ओहल्याण : कई चर्चित एलबम (सुल्तान फिल्म में सलमान खान के पिता का किरदार निभाया)
- मीनू हुड्डा : अभिनेत्री (करजया फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला)
- सागर सैनी : टीवी सीरियल में जाना-पहचाना चेहरा
- हरवेंद्र मलिक : फिल्म डायरेक्टर
वरिष्ठ अधिकारी
- रामनिवास सिंह : वरिष्ठ आईएएस
- राजबीर देशवाल : एडीजीपी
- शिवरमन गौड़ : सीएम के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी
- सुनैना तोमर : वरिष्ठ आईपीएस पीएमओ ऑफिस में तैनात
- अजय तोमर : गुजरात कैडर में आईएएस अधिकारी
- अशोक प्रधान : उड़ीसा कैडर में आईएएस अधिकारी
संगीत
- मीता पंडित : शास्त्रीय गायिका
- कुमार विशु : लोकप्रिय भजन गायक
शिक्षा
- प्रो. आशा कादियान : कुलपति, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत
- डॉ. अशोक चिटकारा : चांसलर, चिटकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
- डॉ. राज सिंह : कुलपति, जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी
नोट : इनके अलावा भी एमडीयू के ढेरों ऐसे छात्र हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा रहे हैं।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एलुमनी देश-विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। इन पूर्व विद्यार्थियों की हर क्षेत्र में काफी उपलब्धियां हैं। भविष्य में इस एलुमनी नेटवर्क को विश्वविद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए जोड़ा जाएगा। एलुमनी से वर्तमान विद्यार्थियों को सहायता देने के लिए भी आग्रह किया जाएगा। युवाओं को ऐसी हस्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
- प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया, कुलपति एमडीयू