फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu, sports, player, badminton, north zone badminton championship, haryana, rohtak

नार्थ जोन चैंपियनशिप में छाए दिल्ली और हरियाणा के खिलाड़ी

Sun, 26 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
mdu, sports, player, badminton, north zone badminton championship, haryana, rohtak
एमडीयू में चल रही चैंपियनशिप का दूसरा दिन - फोटो : amar ujala
 एमडीयू में चल रही संजीव ढुल मेमोरियल नार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में दूसरे दिन दिल्ली और हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कई वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया।
विज्ञापन


आयोजन सचिव प्रवेश ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-15 में लक्की पंजाब, गगन राजस्थान, शिवम् हरियाणा और केशव पंजाब के बीच कड़े मुकाबले हुए। अभी तक चले रहे मैचों में दिल्ली और हरियाणा के खिलाड़ी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि रविवार को चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज कुमार, सुरेंद्र राठी, हिमांशु और अमन के बीच खेले गए मुकाबले आकर्षण का केंद्र होंगे। निर्णायक मंडल में दिनेश कुमार, हरिओम, हेमंत, सतपाल, ज्योति ठाकुर, योगेश, दीपक, रोहित और विक्रांत शामिल रहे। इस मौके पर प्रो. आरपी गर्ग, महेंद्रपाल सिंह पुनियानी, मुकेश गोयल, मनोज कुमार, कपिल मोंगा, विनय अग्रवाल, सुरेश, प्रमेंद्र, नितेश, रेशम और कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम

अंडर -13

1. ईशान रोहतक - केतन नगर दिल्ली (15-10), (15-9)
2. हर्षित भिवानी - आर्यन दिल्ली (15-3), (15-7)
3. दिव्यांग तोमर दिल्ली - सरवर रोहतक (15-11), (12-15), (15-8)
4. कार्तिक राजस्थान - मानव खत्री सोनीपत (15-11), (15-8)

अंडर - 11

1. रोहन राठी - प्रनीत यादव यूपी (15-13), (4-15), (15-11)
2. हर्ष दिल्ली - अगम बजाज पंजाब (15-11), (15-4)

अंडर - 15

1. शिवम सोनीपत - केशव पंजाब (15-13), (15-10)
2. सचिन सिंगला पंजाब - सचिन कौशिक (14-14), (7-15), (14-12)
3. लक्की पंजाब - गगन राजस्थान (15-5), (15-8)
4. आर्यन हुड्डा - अनमोल दीप पंजाब (15-2), (15-2)
5. अनुभव दिल्ली - धीरज चौधरी (15-6), (15-12)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed