फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU postponed the examination of 5th and 7th August

एमडीयू ने स्थगित की 5 व 7 अगस्त की परीक्षा

Thu, 05 Aug 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
MDU postponed the examination of 5th and 7th August
हरियाणा पुलिस व एमडीयू की एक ही दिन होने वाली परीक्षा से बना असमंजस अब समाप्त हो गया है। पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एमडीयू के विद्यार्थी आसानी से भर्ती में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए एमडीयू प्रशासन ने 5 व 7 अगस्त को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। विवि के इस फैसले की छात्र संगठनों व विद्यार्थियों ने सराहना की है।
विज्ञापन

विवि छात्र दीपक धनखड़ ने कहा कि हरियाणा पुलिस व एमडीयू की परीक्षा एक ही दिन होने के कारण विद्यार्थी असमंजस में थे। इसके चलते विवि के विद्यार्थियों के एमडीयू कुलसचिव डॉ. गुलशन तनेजा को ज्ञापन सौंपा था। इसमें हरियाणा पुलिस की परीक्षा वाले दिन ही एमडीयू की परीक्षा होने के चलते विवि प्रशासन से परीक्षा की तिथि बदलने की अपील की गई थी। बुधवार को एमडीयू ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह विद्यार्थियों के संघर्ष की जीत है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि विवि ने छात्र हित में पांच व सात अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इसकी नई डेटशीट जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed