{"_id":"69d577f904b5151ea60f6e63","slug":"mdu-kho-kho-team-became-champion-vaish-college-players-dominated-rohtak-news-c-17-roh1020-836364-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू खो-खो टीम बनी चैंपियन, वैश्य महाविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू खो-खो टीम बनी चैंपियन, वैश्य महाविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
18- वैश्य महिला महाविद्यालय की खो-खो टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत- काॅलेज
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की खो-खो टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय गौरव बढ़ाया है। छह अप्रैल को एमडीयू में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम के 15 में से नौ खिलाड़ी वैश्य महिला महाविद्यालय की हैं। इस उपलब्धि पर वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान विकास गोयल ने भी टीम मैनेजर एवं खिलाड़ियों को बधाई दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास का प्रतिफल बताया। उन्होंने इसके लिए टीम मैनेजर, कोच और सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।
टीम मैनेजर के रूप में डॉ. सुरजीत कौर के कुशल नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अनुशासन, कौशल और टीम भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता नॉर्थ जोन स्तर पर आयोजित की गई थी। अब विजेता टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए एसएनडीटी यूनिवर्सिटी, मुंबई में अपना दमखम दिखाएगी।
टीम की कप्तान खुशबू ने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ने अपने शानदार खेल से दर्शकों को प्रभावित किया और टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।