फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu inso merit protest

एमडीयू में छात्र राज: इनसो ने बीच में रुकवाई बैठक, नहीं लगने दी मेरिट

Fri, 17 Jul 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 17 Jul 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में एडमिशन की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया।
विज्ञापन


इनसो कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन में घुसकर नारेबाजी की। अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

मामला बढ़ता देख एमडीयू प्रशासन ने कुछ विभागों में लगने वाली मेरिट को तत्काल प्रभाव से रोक दिया और छात्रों को एडमिशन फार्म में हुई गलती सुधारने के लिए 23 जुलाई तक का मौका दे दिया।

बता दें कि विवि की ओर से इंटरनेट पर पहले डाले गए एडमिशन फार्म में वेटेज का कॉलम नहीं दिया गया था। जबकि दूसरे फार्म में वेटेज का कॉलम दे दिया गया। इस पर छात्र पिछले कई दिनों से हंगामा कर रहे थे। अब वेटेज भरने से चूके छात्र भी योग्यता के अनुसार वेटेज भर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले, इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकजुट हो प्रशासनिक भवन पहुंचे। वीसी कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया और वहीं पर बैठ गए। अधिकारियों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता देख कार्यकर्ता उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स के कार्यालय में घुस गए। रजिस्ट्रार मीटिंग हॉल में बैठक में शामिल थे। इसका पता चलते ही कार्यकर्ता मीटिंग हॉल में ही घुस गए और समाधान की मांग की। आक्रोश देख मीटिंग को बीच में ही खत्म करना पड़ी और आश्वासन दिया कि 20 मिनट में हल निकाला जाएगा। इस पर कार्यकर्ता बाहर आकर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन में फैसला लिया और योगा व बीपीएड समेत कई अन्य विभागों में लगने वाली मेरिट को रोकने के निर्देश जारी कर दिए। कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि एडमिशन फार्म में हुई गलती के कारण जो छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं, वे 23 जुलाई तक दोबारा फार्म भरकर दे सकते हैं। आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में अरविंद गोस्वामी, नीरज, दिनेश सहरावत, अक्षय, अभिषेक देशवाल, सौरभ कौशिक और विशाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को बुला लो, कर देंगे समाधान
हंगामे के दौरान मीटिंग में शामिल एक अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को गुस्से में कहा कि सीएम को बुला लो, कर देंगे समाधान। इतना सुनते ही कार्यकताओं का पारा चढ़ गया और अधिकारियों के साथ कहासुनी शुरू हो गई। कुछ समय के लिए मामला इतना बढ़ा कि आनन-फानन में पुलिस को भी बुलाना पड़ गया।
ये रही मांगें
कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सभी पुराने छात्रों को अगले कोर्स में दाखिले के लिए नियमों के अनुसार 5 अंक की ग्रेस दी जाए। जिन छात्रों के फार्मो में खामियां है, उनको ठीक करने का मौका दिया जाए। एससी, बीसी, एसबीसी, ईबीसी आदि श्रेणियों के छात्रों को सर्टिफिकेट दिखाने पर उस श्रेणी में मान लिया जाए। ग्रामीण इलाके के छात्रों को पांच अंक दिए जाए और सभी विभागों में जहां दाखिलों हो चुके, वहां पर छात्रों को न्याय देने के लिए सीटें बढ़ाई जाएं, जिससे ग्रेस और अन्य सुविधाओं से वंचित छात्रों को दाखिला मिल सके। जिन विभागों में दाखिले नहीं हुए है उनकी काउंसिलिंग की तिथि बढ़ाकर एक सप्ताह का समय दिया जाए।

ये होगा काउंसिलिंग का शेड्यूल
इनसो के हंगामे के बाद देर शाम एमडीयू की तरफ से प्रेस नोट जारी किया गया। एमडीयू ने 20 जुलाई को निर्धारित एमए, एमएससी, एमकॉम, एमपीएड पीजी डिप्लोमा एवं अन्य पाठ्यक्रमों की पहली प्रवेश काउंसिलिंग स्थगित कर दी। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों में अब मेरिट लिस्ट 25 जुलाई को लगाई जाएगी। रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र अपने वर्ग, क्वालीफाइंग परीक्षा परिणाम, वेटेज समेत सभी जरूरी जानकारी 23 जुलाई तक दोबारा से फार्म भरकर ठीक करा सकते हैं। फार्म एमडीयू की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। प्रवेश की पहली काउंसिलिंग 27 जुलाई को होगी। पहली काउंसिलिंग के बाद खाली रहने वाली सीटों की सूची संबंधित विभाग में 28 जुलाई को लगाई जाएगी। दूसरी प्रवेश काउंसिलिंग 29 जुलाई और सीटें खाली रहने पर तीसरी काउंसिलिंग 30 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed