{"_id":"5811185b4f1c1b6c1ebc17c6","slug":"mdu-election-president-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी का फैसला आज, चार ठोक रहे ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी का फैसला आज, चार ठोक रहे ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव, 1198 मतदाता करेंगे फैसला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में बृहस्पतिवार को गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव होगा। प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर रहेगी। उप प्रधानी के लिए पांच उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। चुनाव करवाने के लिए प्रशासनिक भवन की कैंटीन में तीन बूथ बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद मतों की गिनती शुरू होगी। शाम छह बजे दावेदारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. सुरेश मलिक और चुनाव अधिकारी केसी दहिया के नेेतृत्व में होगा।
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के 27 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में 1198 मतदाता विवि की प्रधानी पर मोहर लगाएंगे। प्रशासनिक भवन की कैंटीन पर जो तीन बूथ बनाए गए हैं, उसमें से दो बूथों पर तो मिनिस्ट्रियल स्टाफ के सभी कर्मचारी वोट डालेंगे। तीसरे बूथ पर लैब सहायक, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, सुपरिंटेंडेंट और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मतदान करेंगे। इधर, चारों पैनलों के उम्मीदवारों ने बुधवार को पूरे विवि परिसर में प्रचार-प्रसार किया। यह प्रचार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद विवि के क्वार्टरों में उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाया।
कुर्सी, तराजू, दीपक और उगते सूरज के साथ उतरे मैदान में
चार पैनल चुनावी मैदान में हैं। इन्हें कुर्सी, तराजू, दीपक और उगते सूरज चुनाव चिह्न अलाट किए गए हैं। रणधीर कटारिया का पैनल कुर्सी तो कुलवंत मलिक का पैनल दीपक के लिए वोट मांग रहा है। फूल कुमार बोहत अपने तराजू और अनिल मल्होत्रा उगते सूरज के साथ चुनावी मैदान में हैं। अबकी बार चुनाव काफी दिलचस्प रहेगा क्योंकि कटारिया और छिक्कारा ग्रुप ने मिलकर कर्मचारी कल्याण मोर्चा का गठन किया है। दूसरी ओर शांतिलाल सिक्का के गुट से अनिल मल्होत्रा ने अलग होकर नया गुट बनाया है।
विज्ञापन
उप प्रधान के लिए लड़ेंगे पांच
उप प्रधान के लिए चार प्रत्याशी अपने-अपने पैनल के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सुल्तान सिंह निर्दलीय के तौर पर अपने चुनाव चिह्न धनुष बाण का लेकर मैदान में कूद चुके हैं।
ये पैनल ठोक रहे ताल
चुनाव चिह्न प्रधान उप प्रधान महासचिव सह सचिव कोषाध्यक्ष
कुर्सी रणधीर कटारिया रामकुमार धनखड़ नितिन सिवाच निशा शर्मा बलबीर सिंह
दीपक कुलवंत मलिक रामनिवास तंवर रमेश तेजपाल हरि देव
उगता सूरज अनिल मल्होत्रा कुलदीप पंवार राजकुमार शर्मा गजराज भगोत सिंह
तराजू फूल कुमार बोहत नरेंद्र शर्मा राजेश कुमार गिरधर महेंद्र पाल ऋषि पाल गहलावत।