फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU beat Shimla's team, Gyan Bharti took three wickets

एमडीयू ने शिमला की टीम को हराया, ज्ञानभारती ने लिए तीन विकेट

Thu, 24 Feb 2022 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:44 AM IST
विज्ञापन
MDU beat Shimla's team, Gyan Bharti took three wickets
एमडीयू में पुरुष वर्ग की अखिल भारतीय अंतर विवि कबड्डी स्पर्धा में वीबीएसपीयू जौनपुर के रेडर को प?
एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में पुरुष वर्ग की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को चौथे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। शानदार प्रदर्शन के दम पर अंक तालिका में ऊपर बने विश्वविद्यालयों ने तीन मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एमडीयू अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को पहला मैच एमजीकेयू वाराणसी व एसआरएमयू चेन्नई के बीच हुआ। इसमें वाराणसी ने चेन्नई को 42-19 से हराया। दूसरा मैच बीयू तिरुचिरापल्ली व डॉ. डॉ. सीवाईआरयू बिलासपुर के बीच हुआ। इसमें बिलासपुर ने तिरुचिरापल्ली को 47-43 से हराया। सीबीएलयू भिवानी ने जीयू गढ़छिरौली को 45-30 से हराया। चौथा मैच कोटा विवि कोटा व जीएनडीयू अमृतसर के बीच हुआ। इसमें अमृतसर ने कोटा को 51-36 से हराया। एमयू मंगलौर ने जेएनसीयू बलिया को 51-17 से हराया। वीबीएसपीयू जौनपुर ने वीआईएसटीएएस चेन्नई को 47-35 से हराया।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि निर्णायक की भूमिका में विनोद कुमार, शराफत अली, प्रवीण दलाल, प्रवीण राठी, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, गीता, विकास दलाल, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, अजयकुमार शामिल रहे। डॉ. सोमपाल, कर्नल डीएस देसवाल, कर्नल राजबीर सिंह, डॉ. सुनील अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed