फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU Alumni Air Marshal Manish Khanna becomes Air Officer Commanding-in-Chief

Rohtak News: एमडीयू एलुमनी एयर मार्शल मनीष खन्ना बने एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ

Tue, 03 Jun 2025 06:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 03 Jun 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
MDU Alumni Air Marshal Manish Khanna becomes Air Officer Commanding-in-Chief
03सीटीके12-एयर मार्शल मनीष खन्ना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के एलुमनी एयर मार्शल मनीष खन्ना भारतीय वायुसेना की दक्षिणी वायु कमान के एयर कमांडिंग-इन-चीफ बनाया गया है। अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित एयर मार्शल मनीष खन्ना ने एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग से पीएचडी की डिग्री की है।
रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के प्राध्यापक डाॅ. प्रताप सिंह के निर्देशन में एयर मार्शल मनीष खन्ना ने ट्रांसफॉर्मेटिव ट्रेंड्स इन एप्लीकेशन ऑफ एयर पावर इंप्लीकेशंस फॉर इंडिया विषय पर शोध कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन

रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया और विभाग के प्राध्यापकों ने इस उपलब्धि के लिए एलुमनी एयर मार्शल मनीष खन्ना को बधाई। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के दिशा-निर्देशन में रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग का भारतीय वायु सेना से उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए एमओयू है, जिसके तहत एयर मार्शल मनीष खन्ना ने एमडीयू पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिग-21, मिग-25, मिराज-2000 विमान उड़ाने का 4000 से ज्यादा घंटे का अनुभव
एमडीयू एलुमनी एयर मार्शल कैटेगरी ए क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। एयर डिफेंस, ग्राउंड अटैक, स्ट्रैटेजिक रिकोनिसेंस और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में एक्सपर्ट हैं। उन्होंने बोत्सवाना डिफेंस फोर्स के साथ चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के तौर पर सेवाएं दी हैं और उन्हें मिग-21, मिग-25, मिराज-2000, एफ-5, किरण और एचीटी-32 जैसे विमान उड़ाने का 4000 से ज्यादा घंटे का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed