{"_id":"69cac24ed5cbb133770c891d","slug":"mbbs-students-are-not-getting-scanned-documents-even-after-dmer-order-rohtak-news-c-17-roh1020-832057-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डीएमइआर आदेश के बाद भी एमबीबीएस छात्रों को नहीं मिल रहे स्कैन दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डीएमइआर आदेश के बाद भी एमबीबीएस छात्रों को नहीं मिल रहे स्कैन दस्तावेज
विज्ञापन
अभिषेक कीरत
रोहतक। प्रदेश के कई सरकारी मेडिकल कॉलेज से पास आउट 2020 एमबीबीएस बैच के छात्रों को डीएमइआर के आदेश के बाद भी नौकरी के फॉर्म भरने के लिए स्कैनेड डॉक्यूमेंट व इंटर्नशिप सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहे हैं।
प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई में तो छात्रों ने 15 दिन पहले ही लोग बुक जमा कर दी थी। करनाल मेडिकल कॉलेज में दो तो कभी तीन दिन कहकर टाला जा रहा है। कहीं स्टाफ छुट्टी पर जा चुके हैं तो कहीं प्रोसेस सुस्त चाल में है।
इसका सीधा असर छात्रों के भविष्य पर पढ़ रहा है जबकि मेवात व खानपुर मेडिकल कॉलेज में छात्रों को बिना बाधा के दस्तावेज मिल रहे हैं। यूपीएससी के तहत होने वाले कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का आखिरी दिन 31 मार्च है। इसको लेकर जब संवाद न्यूज एजेंसी ने प्रदेश के मेडिकल छात्रों से बात की तो उन्होंने अपना दर्द सुनाया। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
पीजीआई में 15 दिन पहले लोग बुक जमा कर दी थी। अब तक स्कैन दस्तावेज व इंटर्नशिप सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया। 31 मार्च कंबाइंड मेडिकल सर्विस टेस्ट के लिए फॉर्म भरने का आखिरी दिन है। ऐसे में इसके लिए भी अप्लाई नहीं कर पाएंगे। -डॉ. दृष्टि, एमबीबीएस छात्र, पीजीआई
पीजीआई में 90 छात्रों ने पहले ही लोग बुक सबमिट कर दी थी। उनका फॉर्म अप्लाई करना था। एक दिन में 12 लॉग बुक से ज्यादा लेने के लिए मना कर रहे हैं जबकि बाकी कॉलेज में छात्रों को जल्दी ही स्कैन दस्तावेज व्हेन इंटर्नशिप सर्टिफिकेट दे दिए गए हैं। अब क्लर्क ही नहीं मिल रहे हैं। -डॉ. अक्षत मित्तल, एमबीबीएस छात्र, पीजीआई
कॉलेज की तरफ से स्कैन डॉक्यूमेंट फॉर इंटर्नशिप सर्टिफिकेट दे दिए गए हैं। जो छात्र आ रहा है उनको सर्टिफिकेट बिना किसी बाधा के मिल रहे हैं। सबके सर्टिफिकेट तैयार करवा कर पहले ही रख लिए थे। 31 मार्च फॉर्म भरने की लास्ट डेट है। -डॉक्टर गरिमा कौशिक, एमबीबीएस छात्र, खानपुर मेडिकल कॉलेज
छात्रों को स्कैन दस्तावेज व इंटर्नशिप सर्टिफिकेट बिना दिक्कत मिल रहे हैं। कोई परेशानी नहीं है। मूल दस्तावेज का इंतजार है। -डॉ. विनय, एमबीबीएस छात्र, मेवात मेडिकल कॉलेज
स्कैन डॉक्यूमेंट व इंटर्नशिप सर्टिफिकेट के लिए लॉग बुक पहले ही जमा कर दी थी। प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है दो से तीन दिन लगेंगे। तब तक फॉर्म भरने की तारीख निकल जाएगी। -डॉ. यश शर्मा, एमबीबीएस छात्र, मेडिकल कॉलेज करनाल