फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mbbs student molested by MDU guard, student sitting on dharna

एमबीबीएस छात्रा से एमडीयू गार्ड ने की अभद्रता, धरने पर बैठी छात्रा

Tue, 15 Sep 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mbbs student molested by MDU guard, student sitting on dharna
रोहतक। पीजीआई की एक एमबीबीएस छात्रा सोमवार शाम एमडीयू छात्रावास के बाहर धरने पर बैठ गई। छात्रा ने छात्रावास के बाहर ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। हेल्थ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में प्रशासनिक जांच के निर्देश जारी किए हैं। चीफ वार्डन के समझाने पर सड़क पर धरना देने वाली छात्रा को देर शाम उठाया गया। गार्ड को भी हटाए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

छात्रा की मानें तो दो दिन पहले एमडीयू के छात्रा छात्रावास के सुरक्षा कर्मचारी ने उसे अपशब्द कहे। इस बारे में शिकायत भी की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते गार्ड ने दोबारा अभद्रता की। इस बार शिकायत करने पर उसने माफी मांग ली। इसके बाद फिर से उसे अपशब्द कहते हुए अपने पास आने की बात कही। पिछले दिन से छात्रा तनाव में थी। उसे अपने साथ किसी अनहोनी का भय था। वार्डन को भी इस बारे में बताया गया था। सोमवार शाम को भी गार्ड दरवाजे पर ड्यूटी करते नजर आया। इससे आहत होकर उसने विरोध का कदम उठाया और अपनी सहेली के साथ सड़क पर धरना देकर बैठ गई। मामला विवि प्रशासन तक पहुंचा। इसके बाद चीफ वार्डन ने मौके पर पहुंच कर छात्रा को समझाया व कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रा धरने से उठी।
विज्ञापन

--
छात्रा से अभद्रता की सूचना मिलने पर चीफ वार्डन मौके पर पहुंचीं और छात्रा को कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद छात्राएं मान गई और छात्रावास चली गई। गार्ड को हटा दिया गया है। मंगलवार को इस मामले की प्रशासनिक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गजेंद्र, जनसंपर्क अधिकारी, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed