फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MBBS bond policy: Khap supports students, students warn administration for Panchkula Kuch

एमबीबीएस बॉन्ड पॉलिसी: खापों ने दिया विद्यार्थियों को समर्थन, छात्रों ने दी पंचकूला कूच की चेतावनी

Fri, 18 Nov 2022 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

देर रात बैठक कर विद्यार्थियों ने वीडियो जारी कर सरकार के नाम संदेश दिया। सरकार ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे लेकिन शाम तक जवाब नहीं आया। विद्यार्थियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया व बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक से सहयोग मांगा। 

विज्ञापन
MBBS bond policy: Khap supports students, students warn administration for Panchkula Kuch
विद्यार्थीयों से मिलने पहुंचे खाप प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में पीजीआई के निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे एमबीबीएस विद्यार्थियों ने गुरुवार देर रात सरकार को अपना चेतावनी भरा संदेश जारी किया है। विद्यार्थियों ने वीडियो में सरकार से कहा है कि वे सुबह 10 बजे अपने दिए अल्टीमेटम के संबंध में अपडेट लेने के लिए स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना से मुलाकात करेंगे। यहां अगली कार्रवाई के निर्देश नहीं मिलने पर पंचकूला कूच किया जाएगा। अभिभावक भी साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने मोबाइल की टॉर्च ऑन कर एक स्वर में अपनी सहमति जताई। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। यह समय 18 नवंबर को दोपहर एक बजे पूरा हो जाएगा। शुक्रवार को इस बारे में कुलपति से मिलकर अपडेट लेंगे। यदि विद्यार्थियों को सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो पचंकूला रवाना होने के लिए विवश होंगे। इससे पहले दिन में विद्यार्थियों को खापों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने भी आंदोलन को तेज करते हुए गुरुवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। विद्यार्थियों की ओर से मंगलवार को दिए गए तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद सरकार ने उनसे एक प्रतिनिधिमंडल सदस्यों के नाम मांगे हैं। बातचीत या संपर्क के संबंध में गुरुवार शाम तक किसी तरह का संदेश या बुलावा नहीं आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा कि पीजीआईएमएस प्रशासन से हुई बैठक में बॉन्ड पॉलिसी व अन्य मुद्दों पर बहस के बाद मांगपत्र व संयुक्त कमेटी सदस्यों के नाम लिए गए हैं। पहले भी यह मांगपत्र मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम दिया जा चुका है। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के एक दल की जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत कराने का आश्वासन मिला है।


विद्यार्थियों ने दी चेतावनी।

इसके लिए नाम लिए गए हैं। नाम लेने के बाद से अब तक कोई संदेश या बुलावा नहीं आया है। विद्यार्थियों ने कहा कि मंगलवार को पत्रकारवार्ता करते हुए अपना मांगपत्र सीएम व स्वास्थ्य मंत्री के नाम जारी किया था। साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया था। अल्टीमेटम का समय शुक्रवार दोपहर एक बजे तक का है। इसके बाद विद्यार्थी अगला कदम उठाएंगे। गुरुवार शाम तक बातचीत या मुद्दों के समाधान संबंधी कोई सूचना जारी नहीं हुई थी। 

इधर, विद्यार्थियों के धरने पर नेताओं के बाद गुरुवार को खाप प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होेंने विद्यार्थियों को अपना पूरा समर्थन देने के साथ संघर्ष में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इसमें गठवाला खाप के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक, हुड्डा खाप से जगवंत हुड्डा, धनखड़ खाप से ओपी धनखड़ व अन्य खाप प्रतिनिधि शामिल रहे। 


नुक्कड़ नाटक से बॉन्ड पॉलिसी का किया विरोध 
विद्यार्थियों ने गुरुवार को अपने विरोध प्रदर्शन को गति देते हुए शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके तहत दिल्ली बाईपास, पावर हाउस चौक, मेडिकल मोड़, डी-पार्क, एमडीयू गेट नंबर एक व दो और बस स्टैंड पर लोगों को बॉन्ड पॉलिसी के बारे में जानकारी देते हुए संघर्ष में सहयोग की अपील की। चौराहों पर हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर विद्यार्थियों ने बॉन्ड पॉलिसी की शर्तों को जनता के समक्ष रखा। बस स्टैंड पर विद्यार्थियों के एक दल ने नुक्कड़ नाटक के जरिये अपना विरोध जताया व लोगों को अपने संघर्ष से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed